फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Baahubali 2 box office collection 1 day

'बाहुबली-2' ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड, कमाई जानकर दंग रह जाएंगे आप

Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Apr 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Baahubali 2 box office collection 1 day
बाहुबली 2 - फोटो : SELF
कटप्पा ने आखिरकार बाहुबली को क्यों मारा। एक ऐसा राज जिसे देखने के लिए चंडीगढ़ के क्रेजी दर्शकों ने रिकार्ड तोड़ डाला। बजरंगी भाईजान हो या फिर दंगल, सभी के रिकार्ड टूट गए और ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ ने कर डाला एक दिन में 55 लाख रुपये का बिजनेस। सिर्फ इतना ही नहीं, बाहुबली ने चंडीगढ़ के सिंगल स्क्रीन सिनेमा के दिन भी फेर दिए। 
विज्ञापन


ट्राईसिटी में ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ के कुल 185 शो दिखाए गए। वर्ष 2015 से लोगों के जेहन में घूम रहे इस सवाल का उत्तर इस फिल्म के शानदार फिल्मांकन के साथ दिया गया। फिल्म में अमरिंदर बाहुबली और देवसेना की प्रेम कहानी और उसकी वजह से राजसी परिवार में आई दरार को दिखाया गया है। अपने वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स के आधार पर यह फिल्म कुछ हटकर लगती है। चंडीगढ़ में इस फिल्म के शो सुबह आठ बजे से ही चल रहे थे। जिसे देखने के लिए लोगों की कतारें लग गईं थीं। 
विज्ञापन


ऐसा राज जिसे कोई नहीं जानना चाहता
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस सवाल का जवाब कोई नहीं जानना चाहता। इसका कारण है कि यही है क्लाइमेक्स। इसके कारण लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले गए। फिल्म देखने जाने वालों में कोई इस फिल्म की स्टोरी नहीं सुनना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे मत बताएं क्लाइमेक्स- नेहा धूपिया

Baahubali 2 box office collection 1 day
bahubali2 - फोटो : google
मुझे मत बताएं क्लाइमेक्स- नेहा धूपिया
एक फैशन शो के लिए चंडीगढ़ आईं बॉलीवुड़ अभिनेत्री नेंहा धूपिया से जब बाहुबली के संबंध में बात की गई तो उन्होंने फट से कहा कि प्लीज इसका क्लाइमेक्स मत बताएं। न ही फिल्म की स्टोरी की चर्चा करें...खुद जाकर इसे देखेंगी। नेहा धूपिया ने कहा कि ऐसी फिल्में वास्तव में कम ही बनती हैं और इसके लिए वह निर्माता को बधाई देती हैं। 

पहली बार बना यह रिकार्ड- राज जुनेजा
फिल्म डिस्ट्रूीब्यूटर राज जुनेजा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म के 185 शो चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में अब तक अधिकतम शो हैप्पी न्यू ईयर के चले थे। उसके बाद किसी फिल्म के इतने शो नहीं चले। लेकिन बाहुबली ने सिंगल स्क्रीन में भी दर्शकों को खींच लिया। यह वास्तव में फिल्म के लिए क्रेजी दर्शकों का ही कमाल था। 

फिल्म-शो-पहले दिन बिजनेस 
बाहुबली-185 -55 लाख रुपये
हैप्पी न्यू ईयर -161 -41 लाख रुपये
दंगल-143 -39.5 लाख रुपये
बजरंगी भाईजान -139-38 लाख रुपये
सुल्तान-129-37 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed