{"_id":"596bc9c34f1c1b821d8b4638","slug":"15002362956-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजौर गार्डन के बाहर फेंका कूड़ा, बीमार फैलने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर गार्डन के बाहर फेंका कूड़ा, बीमार फैलने का खतरा
Updated Mon, 17 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर गार्डन के बाहर फेंका कूड़ा, बीमारी फैलने का खतरा
पिंजौर। खूबसूरत यादिविंद्रा गार्डन की चहारदीवारी के बाहर फेंकी गई गंदगी से लोग परेशान हैं। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को प्रशासन सरेआम ठेंगा दिखा रहा है। लोगों ने बताया कि मैंगो मेले के बाद गार्डन की गंदगी को गार्डन की चहारदीवारी के बाहर गिरा दिया गया है। जिससे उठने वाली बदबू से राहगीरों का बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि गार्डन की चहारदीवारी के बाहर आम, चीकू आदि के बाग हैं, जहां सुबह लोग ताजी हवा के लिए सैर करने आते हैं। लेकिन गंदगी के कारण यहां बीमारी फैलने का खतरा हो गया है। इस गंदगी में से उठने वाली बदबू और मक्खी मच्छरों से वातावरण खराब हो रहा है। इस गंदगी को जलाकर वातावरण को प्रदूषित भी कर दिया जाता है। लोगों ने कहा संबधित विभाग से मांग की है कि गार्डन के बाहर से गंदगी को हटाया जाए।