{"_id":"59692a884f1c1b76698b45f8","slug":"150006445714-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसने से परेशान छात्रा ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसने से परेशान छात्रा ने लगाया फंदा
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से झुलस गई थी, परेशान छात्रा ने लगाया फंदा
पंचकूला। 10वीं की 15 वर्षीय छात्रा ने चंडीमंदिर कैंट में अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा तीन साल पहले एक आग की घटना में झुलस गई थी। जिससे उस पर जलने के निशान बन गए थे। इसी वजह से वह परेशान रहती थी। चंडीमंदिर कैंट में रहने वाली छात्रा अनामिका करीब तीन साल पहले आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसके शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। वीरवार रात घटना के वक्त घर में उसके भाई-बहन और मम्मी घर पर ही थे। इसी दौरान छात्रा ने अचानक दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब छात्रा को आवाज लगाई तो वह नहीं सुनी। काफी आवाजें लगाने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो दरवाजा खोलने पर छात्रा फंदा से लटकी मिली। मृतक छात्रा के पिता सेना में सूबेदार के पद पर हैं। चंडीमंदिर एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को छात्रा का शव सौंप दिया है।