फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   world bank to issue ease of doing business ranking report today

आज आएगी वर्ल्ड बैंक की यह रिपोर्ट, भारत की रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद

Tue, 31 Oct 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 31 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
world bank to issue ease of doing business ranking report today
world bank

वर्ल्ड बैंक मंगलवार देर शाम को अपनी एक रिपोर्ट जारी करने वाला है, जिस पर भारत की पूरी निगाह लगी हुई है। यह रिपोर्ट विश्व के ईज ऑफ डूईंग बिजनेस रैंकिंग के बारे में है। केंद्र सरकार को उम्मीद है कि अबकी बार भारत कई पायदान उछल कर डबल डिजिट में ग्रोथ लेगा। 

विज्ञापन


2017 में थी 130 रैंकिंग
पिछले साल वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में भारत की 190 देशों में 130वीं रैंकिंग थी। केंद्र सरकार का प्रयास है कि वो इस बार टॉप 50 में अपना स्थान बना ले। इस बार इसका टाइटिल ‘वर्ल्‍ड बैंक ग्रुप डूईंग बिजनेस 2018 : रिफार्म्‍स टू क्रियेट जॉब्‍स’ है। यह रिपोर्ट 10 मानकों को आधार बना कर तैयार की जाती है।
विज्ञापन


पढ़ें- महज भ्रम है भारत की आर्थिक सुस्ती: विश्व बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन


इन 3 मानकों में होगा सुधार तभी मिलेगी जगह
केंद्र सरकार 10 में से 3 मानकों पर अपनी नजर गड़ाकर बैठी है, जिसमें उसे काफी सुधार होने की उम्मीद है। ये तीन मानक हैं बिजनेस शुरू करना, कंस्ट्रक्शन परमिट से डील करना और दिवालिया हुई कंपनी का सुधार करना। पिछले साल 2017 में भारत इन तीन मानकों में क्रमशः 155,185 और 136 रैंकिंग थी।

जीएसटी को नहीं किया जाएगा शामिल
इस रैंकिंग में केंद्र सरकार के अब तक के सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म जीएसटी को शामिल नहीं किया जाएगा। भारत की टैक्स सही से अदा करने वाले देशों की रैंकिंग में 172वां स्थान है। अगले साल सरकार को इसके चलते रैंकिंग में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed