फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   world bank issued report on demonetisation

विश्व बैंक की रिपोर्ट, नोटबंदी से ये होंगे फायदे

Sun, 04 Jun 2017 10:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 04 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
world bank issued report on demonetisation

सफल नोटबंदी टिकाऊ आधार पर राजस्व जुटाने में मदद करेगी क्योंकि कर के दायरे में ज्यादा से ज्यादा लोग आ जाएंगे। यह बात विश्व बैंक की रिपोर्ट में कही गई। 2016-17 के दौरान भारत ने अतिरिक्त कर राजस्व जुटाया क्योंकि माफी योजना और नोटबंदी के जरिए पहचानी गई अघोषित नकदी को कर के दायरे में लाया गया। 

विज्ञापन


राज्यों की हिस्सेदारी समेत कुल कर राजस्व 10.8 फीसदी के निर्धारित लक्ष्य से आगे निकलकर 11.3 फीसदी पर पहुंच गया। ऐसा मुख्य रूप से पेट्रोलियम उत्पादों पर उम्मीद से कहीं अधिक उत्पाद शुल्क की वसूली की वजह से हुआ। रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि नोटबंदी का प्रत्यक्ष करों पर प्रभाव उदासीन रहा। 
विज्ञापन


प्रत्यक्ष कर वसूली निर्धारित लक्ष्य जीडीपी के 5.6 फीसदी से कम रही। विश्व बैंक ने अपनी ताजा ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ रिपोर्ट में ‘इंडियाज ग्रेट करेंसी एक्सचेंज’ नामक चैप्टर में कहा कि अगर नोटबंदी कर प्राधिकरणों की जानकारी में आई आय की राशि को जुटाने में सफल रहती है तो आगे चलकर राजस्व स्थायी तौर पर बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed