फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   The second list of 5.56 lakh people depositing more than the income during the Demonetization

नोटबंदी के दौरान इनकम से ज्यादा नोट जमा कराने वाले 5.56 लाख लोगों की दूसरी लिस्ट जारी

Sat, 15 Jul 2017 08:10 AM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Sat, 15 Jul 2017 08:10 AM IST
विज्ञापन
The second list of 5.56 lakh people depositing more than the income during the Demonetization
नाेट

नोटबंदी के दौरान अपनी आमदनी से ज्यादा पुराने नोट जमा कराने वालों की दूसरी सूची भी आयकर विभाग ने बना ली है। इन्हें शीघ्र ही एसएमएस और ईमेल भेज कर अपना पक्ष पेश करने को कहा जाएगा। इस सूची को आयकर विभाग की साइट पर डाल दिया गया है, जिसे पैन नंबर डाल कर देखा जा सकता है। इससे पहले ऑपरेशन क्लीन मनी के पहले चरण में 17.92 लाख व्यक्तियों की सूची उजागर की गई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से मिली जानकारी के मुताबिक नोटबंदी के दौरान अपनी आमदनी के स्रोत से ज्यादा पुराने नोट जमा कराने वालों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इनमें शामिल 5.56 लाख लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए शीघ्र ही एसएमएस और ईमेल पर सूचना भेजी जाएगी, ताकि वे अपना पक्ष ऑनलाइन रख सकें। उन्हें आयकर विभाग के दफ्तर में आने की या किसी अधिकारी या कर्मचारी से मिलने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा 1.04 लाख वैसे व्यक्तियों की सूची भी तैयार की गई है, जिनका नाम ऑपरेशन क्लीन मनी के पहले चरण में था और उन्होंने अपने सभी बैंक खातों का खुलासा आयकर विभाग के समक्ष नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

The second list of 5.56 lakh people depositing more than the income during the Demonetization
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 17.92 लाख लोगों की सूची हुई थी जारी
उल्लेखनीय है कि पहले चरण में आयकर विभाग ने 17.92 लाख व्यक्तियों की सूची तैयार की थी। वित्त मंत्रालय के मुताबिक ऑपरेशन क्लीन मनी के पहले चरण में जिनकी पहचान कर एसएमएस और ईमेल भेज कर जवाब मांगा गया था, उनमें से 9.72 लाख व्यक्तियों ने ही अपने जवाब ऑनलाइन फाइल किए हैं।

आयकर विभाग का कहना है कि जिन्हें इस बारे में एसएमएस या ईमेल मिलता है, वे विभाग की वेबसाइट पर जा कर कैश ट्रांजेक्शन 2016 लिंक को क्लिक कर अपना पक्ष रख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि नोटबंदी के दौरान दो लाख रुपये से अधिक के पुराने नोट जमा करने वालों को इस साल आयकर रिटर्न में इसकी जानकारी देनी होगी। इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

हजारों करोड़ की अघोषित रकम हुई थी बैंकों में जमा
नोटबंदी यानी 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के बाद नौ नवंबर से 30 दिसंबर 2017 के दौरान हजारों करोड़ रुपये की अघोषित रकम बैंकों में जमा हुई है। आयकर विभाग पहले ही कह चुका है कि नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक 23 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की अघोषित आय का पता चला है,

​ वहीं नोटबंदी के बाद से लेकर अब तक करदाताओं की संख्या में 91 लाख की बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई मौकों पर कहा है कि कर चोरों को छोड़ा नहीं जाएगा, क्योंकि उनकी जानकारी धीरे धीरे सरकार के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed