{"_id":"5915cac34f1c1b7a048527b3","slug":"solar-power-in-india-is-on-downwards-makes-a-new-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में सौर उर्जा की दर सबसे कम, बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
भारत में सौर उर्जा की दर सबसे कम, बनाया नया रिकॉर्ड
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 12 May 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के भादला सोलर पार्क में सौर बिजली के लिए लगी बोली में बिजली की दरें 2.44 रुपये प्रति यूनिट पर आ गई जो ऐतिहासिक रुप से सबसे कम है। भादला सोलर पार्क 3 की बोली में भी बिजली की दरें 2.44 रुपये प्रति यूनिट पर आ गई।
संबद्ध अधिकारी ने बताया कि 200 मेगावाट के लिए एक्मे सोलर होल्डिंग की बोली सबसे कम 2.44 रुपये प्रति यूनिट रही। इसके बाद 500 मेगावाट क्षमता के लिए एसबीजी क्लिनटेक की बोली 2.45 रुपये प्रति यूनिट की रही।
इन बोलियों के बाद बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विट के जरिए बताया : ‘हरित भविष्य, भादला सोलर 3 ने 2.44 पैसे की न्यूनतम का रिकॉर्ड बनाया।’
विज्ञापन
इससे पहले सप्ताह के शुरू में लगी बोली में भादला सोलर पार्क फेज 4 में 2.62 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगी थी। बीते कुछ समय से सौर बिजली की दरों में लगातार गिरावट आ रही है। बीते माह आंध्र प्रदेश के कडापा में 250 मेगावाट परियोजना के लिए 3.15 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगी थी। यह दर उस समय की न्यूनतम थी।