{"_id":"595c7c154f1c1bd5558b4895","slug":"snapdeal-rejects-offer-given-by-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"Flipkart को स्नैपडील ने दिया झटका, ठुकराया 5500 करोड़ का ऑफर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Flipkart को स्नैपडील ने दिया झटका, ठुकराया 5500 करोड़ का ऑफर
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट को स्नैपडील ने झटका दे दिया है। स्नैपडील ने फ्लिपकार्ट के उस ऑफर को ठुकराया दिया है, जिसमें उसे खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट ने 5500 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।
विज्ञापन
स्नैपडील के बोर्ड को लगता है कि फ्लिपकार्ट उसका वैल्युएशन कम लगा रही है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों में बातचीत बिल्कुल बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन
स्नैपडील, सॉफ्टबैंक और फ्लिपकार्ट ने इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। स्नैपडील में सॉफ्टबैंक सबसे बड़ा निवेशक है और वो पिछले कुछ महीने से इस डील को पक्का कराने में लगा है।
विज्ञापन