फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   share market opens up on a positive note as govt relaxes filing norms in gst

GST में व्यापारियों को मिली राहत से झूमा सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखा 38 अंकों का उछाल

Mon, 19 Jun 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 19 Jun 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
share market opens up on a positive note as govt relaxes filing norms in gst

रविवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापारियों को रिटर्न फाइल करने में दो महीने की छूट देने से सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी दोनों ही तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स 112.58 अंकों की तेजी के साथ 31,168 अंकों पर खुला, वहीं निफ्टी भी 38.35 अंकों की साथ 9626.40 पर खुला। 

विज्ञापन


शेयर मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल द्वारा होटल के दो नए स्लैब बनाने और लॉटरी पर टैक्स कम करने पर सहमति बनने से बाजार में तेजी देखने को मिली है।  
विज्ञापन


बहरहाल, कारोबारियों को जीएसटी रिटर्न भरने के लिए दो महीने की राहत दी गई है। सितंबर से उन्हें हर महीने समय पर रिटर्न फाइल करना होगा। कारोबारियों को जुलाई की बिक्री का रिटर्न अब 10 अगस्त की जगह 5 सिंतबर को जमा करना होगा। वहीं कंपनियों को अगस्त की सेल इनवॉयस को जीएसटी नेटवर्क पर 10 सितंबर के बदले 20 सितंबर को फाइल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल उद्योग को भी जीएसटी परिषद से राहत मिली है। 5,000 रुपये के किराए वाले होटल रूम के लिए अब 18 फीसदी जीएसटी देना होगा।  7,500 रुपये से अधिक के किराए वाले कमरे पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा। इसका अर्थ यह हुआ कि 2,500 से 7,500 रुपये प्रतिदिन के किराए वाले कमरों के लिए जीएसटी की दर 18 फीसदी होगी।

वहीं लॉटरियों पर जीएसटी की दो अलग-अलग दरें तय की गई हैं। सरकारी लॉटरी पर 18 प्रतिशत जीएसटी चुकाना होगा जबकि सरकार की ओर से अधिकृत निजी लॉटरी पर 28 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा।


वैश्विक बाजारों में दिखी हलचल
वैश्विक बाजारों में लंदन और माली में हुए बम धमाके से हलचल देखने को मिली थी। जिससे इनमें पहले तो तेजी देखने को मिली, फिर बाद में सभी प्रमुख बाजार गिरकर बंद हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed