फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   New Rs 500 Rupee note introduced by RBI with inset letter A; old notes to stay valid

रिजर्व बैंक ने जारी किया 500 रुपये का नया नोट, जानिए क्या हैं खास बदलाव

Tue, 13 Jun 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 13 Jun 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
New Rs 500 Rupee note introduced by RBI with inset letter A; old notes to stay valid
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने मंगलवार को 500 रुपये के नोट की नई सीरीज जारी की है। बैंक ने अब A सीरिज मार्केट में लांच किया है, जिसमें किसी तरह का अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

आरबीआई ने कहा कि 2016 में नोटबंदी के बाद जारी किए 500 रुपये के वो नोट भी मार्केट में चलते रहेंगे। इन नोटों की डिजाइन में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। डिजाइन में पहले से चल रहे महात्मा गांधी सीरिज को ही रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

200 रुपये का नोट लाने की तैयारी में आरबीआई

New Rs 500 Rupee note introduced by RBI with inset letter A; old notes to stay valid
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : WordPress
आरबीआई 200 रुपये के नए नोट लाने की तैयारी कर रही है। यह नोट कैसा होगा इसकी डिजाइन अभी तक जारी नहीं हुआ है। खास बात यह है कि ये नए नोट सिर्फ बैंक काउंटर से ही प्राप्त हो सकेंगे। फिलहाल ये नोट एटीएम में उपलब्‍ध नहीं होंगे। 
आरबीआई,  बैंक शाखाओं के माध्यम से ही नए नोटों को लोगों तक प्रसारित करना चाहता है। आपको बता दें कि इसी तरह से 50 रुपये और 10 रुपये के नोट भी प्रसारित किए जाते हैं। मार्च महीने में आरबीआई बोर्ड ने छोटे नोटों की कमी के चलते 200 रुपये का नोट लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 

एक सीनियर बैंकिंग आधिकारी ने मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण इस मुद्दे पर जवाब देने से मना कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि एटीएम के माध्यम से नए मुद्रा नोटों को प्रसारित करने का मतलब भारत की 220,000 मशीनों को दोबारा ठीक कराना होगा, जिसमें एक महीने से अधिक समय लग सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक अधिकारी ने बताया, "एक बार फिर से सिस्टम को परेशान नहीं करना है, नवंबर और दिसंबर के बीच चार सप्ताह से अधिक परेशानी हुई है। इसलिए बैंक शाखाओं के जरिए इन नोटों को प्रसारित करने की सलाह दी गई है। हालांकि अभी यह केवल एक प्रस्ताव है।" 

अधिकारी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 100 और 500 रुपये के कम मूल्य वाले नोटों को प्रसारित करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव है। लोग अभी भी 2000 रुपये का नोट लेने के इच्छुक नहीं हैं और इसलिए नोटों की अभी भी कमी बनी हुई है। समस्या इस वजह से और बढ़ गई क्योंकि सरकार और आरबीआई 1000 रुपये के नोटों को समय से प्रसारित नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed