फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Property ›   baba ramdev's patanjali abd 5 other companies in fray to buy sahara group proerties

सहारा की 7400 करोड़ की संपत्ति खरीदेंगे बाबा रामदेव, दौड़ में ये भी शामिल

Wed, 19 Apr 2017 09:06 PM IST
amarujala.com- Submitted By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Submitted By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 19 Apr 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev's patanjali abd 5 other companies in fray to buy sahara group proerties
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti

योग गुरू बाबा रामदेव की पतंजलि सहित तीन और बड़े औद्योगिक घरानों ने सहारा समूह की 7400 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदने की इच्छा जताई है। सहारा की ऐसी करीब 30 से अधिक संपत्तियां हैं जिनकी नीलामी होनी है। इन बड़े घरानों के अलावा रियल इस्टेट कारोबार से जुड़ी दो कंपनियां और एक पीएसयू कंपनी ने भी ऐसी ही इच्छा जताई है। 

विज्ञापन


प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक इंडिया के मुताबिक जिन घरानों ने सहारा समूह की संपत्ति खरीदने में अपनी रुचि दिखाई है उनमें गोदरेज, अडानी और टाटा शामिल हैं। इसके अलावा ओमैक्स और एल्डेको सहित इंडियन ऑयल ने भी कुछ इस तरह की सहमति दिखाई है। 
विज्ञापन


लखनऊ में सहारा अस्पताल को खरीदने के लिए यह समूह आगे

सहारा शहर लखनऊ में स्थित सहारा अस्पताल को खरीदने के लिए चेन्नई का अपोलो समूह सबसे आगे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक बिक्री के तमाम प्रक्रिया और संपत्तियों का मूल्यांकन होने में समय नहीं होने के कारण इनका वास्तविक मूल्यांकन होना संभव नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सहारा को तत्काल सेबी के पास पैसा जमा कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लग सकता है 2-3 महीने का समय

baba ramdev's patanjali abd 5 other companies in fray to buy sahara group proerties
baba ramdev

सूत्रों के अनुसार सभी भावी खरीदार मान के चल रहे हैं इस पूरी प्रक्रिया में 2-3 महीने का समय लग सकता है। सहारा ग्रुप के प्रवक्ता ने नीलाम होने वाली ऐसी किसी भी संपत्ति का नाम बताने से इनकार किया और कहा कि सौदे की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इस पर फैसला होगा। उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत जानकारी सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी गई है।

पुणे की जमीन को खरीदना चाहता है गोदरेज समूह 

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने कहा, हमारी नजर पुणे की जमीन को खरीदना चाह रही है, जिसकी बिक्री की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि अभी यह शुरुआती दौर में है। ओमैक्स के सीएमडी रोहतास गोयल ने भी इस बात की पुष्टि की कि कंपनी ने कुछ संपत्तियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। 

एल्डेको के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज बजाज ने कहा कि वे भी कुछ संपत्तियां खरीदना चाह रहे हैं, लेकिन अभी इस बारे में विस्तार से बताने को कुछ नहीं है। वहीं अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि अपोलो ने सहारा अस्पताल को खरीदना चाह रहा है जिसकी प्रक्रिया चल रही है। टाटा हाउसिंग ने इस पर जवाब देने से मान कर दिया जबकि अडानी ग्रुप और पतंजलि ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed