फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   petrol, diesel price comes down to more than 2 rupees per litre in past six days

6 दिन में पेट्रोल-डीजल के दाम में आई 2 रुपये से ज्यादा की कमी, 5 रुपये तक हो सकता है सस्ता

Sat, 24 Jun 2017 01:36 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sat, 24 Jun 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
petrol, diesel price comes down to more than 2 rupees per litre in past six days
16 जून से तेल कंपनियों ने पूरे देश में पेट्रोल-डीजल का रोजाना प्राइस चेंज करने की घोषणा की थी। एक हफ्ते के भीतर पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी कमी हुई है। 16 जून से लेकर के 23 जून के बीच पेट्रोल की कीमतों में 2.68 रुपये प्रति लीटर की कमी हुई और डीजल की कीमतों में 2.09 रुपये की कमी आयी। 
विज्ञापन


ये रहा कमी का कारण
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का कारण अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण हुआ है। अभी कच्चे तेल की कीमतें अपने 9 माह के सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं। इससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने की संभावना है।
विज्ञापन


अभी रुपये के मुकाबले डॉलर की कीमतें भी स्थिर हैं और इनमें ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। अगर रुपया और कमजोर नहीं होता है तो मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 23 जून को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन शाम को यह कमजोरी के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.56 के स्तर पर खुला था, जो शाम को 8 पैसे गिरकर 64.51 पर बंद हुआ।

इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोर शुरुआत देखी गई और ये 13 पैसे गिरकर 64.63 के स्तर पर खुला था। बंद होते वक्त ये 3 पैसे की मजबूती के साथ 64.55 पर बंद हुआ था।

ऐप से मिलेंगी ये जानकारी
तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आम पब्लिक की सुविधा के लिए अपने ऐप भी लांच कर दिए हैं। इन ऐप्स की मदद से आम जनता रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट जान सकेगी।


इसमें शहर और डीलर पर रोजाना किस रेट पर तेल मिलेगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इससे ग्राहकों अपने एरिया में मौजूद डीलर से पूछने की जरुरत नहीं पड़ेगी। कंपनियों का मकसद ट्रांसपेरेंसी को बढ़ावा देने का है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed