{"_id":"594291434f1c1b661a8b4847","slug":"petrol-and-diesel-prices-cuts-with-effect-from-june-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, आज से रोज तय होंगी कीमतें","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, आज से रोज तय होंगी कीमतें
amarujala.com- Presented by : श्रवण शुक्ला
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:22 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है। पेट्रोल के दामों में 1.12 रुपए प्रति लीटर की दर से कमीं आई है, तो डीजल के दामों में 1.24 रुपए प्रति लीटर की कमीं आई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती गुरुवार रात से ही लागू हो गई।
इसके साथ ही, शुक्रवार से जब आप सुबह छह बजे देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल लेने जाएंगे तो आपको हर रोज बदली-बदली कीमत मिलेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि 16 जून से देश के सभी पेट्रोल पंपों पर दैनिक आधार पर कीमतों में बदलाव होगा। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि कीमत निर्धारण की इस नई प्रणाली से किसी को घाटा नहीं होगा बल्कि सभी को फायदा होगा।
पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने की नई प्रणाली लागू करने के बारे में अमर उजाला से बातचीत में प्रधान ने कहा कि इससे कीमत निर्धारण प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। अभी तक एक पखवाड़े में कीमतों में परिवर्तन होता था। इस दौरान यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी हो गई तो उसका लाभ ग्राहकों को तत्काल नहीं मिल पाता था। लेकिन नई प्रणाली में उसका लाभ ग्राहकों को तत्काल मिलेगा।
विज्ञापन
यही नहीं, पुरानी प्रणाली में यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ गई है तो भी तेल विपणन कंपनियों को सस्ते में पेट्रोल डीजल बेचना होता था। इससे तेल कंपनियों को नुकसान होता था। अब इन सबसे निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Petrol price cut by Rs 1.12 per litre, diesel by Rs 1.24 per litre with effect from June 16.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2017
इसके साथ ही, शुक्रवार से जब आप सुबह छह बजे देश के किसी भी पेट्रोल पंप पर डीजल या पेट्रोल लेने जाएंगे तो आपको हर रोज बदली-बदली कीमत मिलेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि 16 जून से देश के सभी पेट्रोल पंपों पर दैनिक आधार पर कीमतों में बदलाव होगा। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि कीमत निर्धारण की इस नई प्रणाली से किसी को घाटा नहीं होगा बल्कि सभी को फायदा होगा।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम तय करने की नई प्रणाली लागू करने के बारे में अमर उजाला से बातचीत में प्रधान ने कहा कि इससे कीमत निर्धारण प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता आएगी। अभी तक एक पखवाड़े में कीमतों में परिवर्तन होता था। इस दौरान यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी हो गई तो उसका लाभ ग्राहकों को तत्काल नहीं मिल पाता था। लेकिन नई प्रणाली में उसका लाभ ग्राहकों को तत्काल मिलेगा।
विज्ञापन
यही नहीं, पुरानी प्रणाली में यदि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ गई है तो भी तेल विपणन कंपनियों को सस्ते में पेट्रोल डीजल बेचना होता था। इससे तेल कंपनियों को नुकसान होता था। अब इन सबसे निजात मिल जाएगी।
रोज सुबह 6 बजे बदली जाएंगी कीमतें
उन्होंने बताया कि शुक्रवार से पेट्रोल व डीजल की कीमतों में रोजाना होने वाले बदलाव को लेकर नियमों को थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले तय किया गया था कि कीमतें आधी रात से बदलेंगी। लेकिन, पेट्रोल पंप डीलरों से बातचीत करने के बाद तय किया कि कीमतें आधी रात को नहीं बल्कि रोजाना सुबह छह बजे से बदलेंगी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों के सभी मुद्दों को ध्यान से सुनने के बाद उनकी कुछ मुश्किलों को सही पाया गया है। यदि आधी रात से कीमतें बदलतीं तो डीलरों को रोजाना रात में कीमत बदलने के लिए कर्मचारियों को रखना पड़ता।
पूरी तरह से नहीं होगा बाजार के हवाले
तो अब पेट्रोल-डीजल के ग्राहक बाजार के हवाले होंगे, यह पूछे जाने पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उपभोक्ता पूरी तरह से बाजार के हवाले नहीं होंगे। ग्राहकों के हित के लिए सरकार की भी नजर पूरी प्रक्रिया पर रहेगी। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में होने वाली थोड़ी-बहुत कमी का भी फायदा भी ग्राहकों को मिले।
बन गए हैं चौबीसों घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए सप्ताह के सातों दिन चौबीस घंटे काम करने वाले 87 कंट्रोल रूम बनाने का एलान किया है। कंपनी का कहना है कि इस प्रक्रिया में डीलरों की इंवेेंट्री पर कोई हानि नहीं हो, इसके लिए 24 घंटे के अंदर कंपनी के डिपो से पेट्रोल पंप तक ईंधन पहुंचाने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।