फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   rbi to introduce new rupees 200 note by september first week

सितंबर से मार्केट में आएगा 200 रुपये का नोट, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Wed, 23 Aug 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 23 Aug 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
rbi to introduce new rupees 200 note by september first week
200 rupee note
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सितंबर के पहले हफ्ते में या फिर इस महीने के आखिर तक मार्केट में 200 रुपये का नया नोट जारी कर देगा। देश में ऐसा पहली बार होगा, जब 200 रुपये का नोट लोग प्रयोग कर पाएंगे। आरबीआई इस नोट को बैंकों और एटीएम मशीनों के जरिए देश भर में उपलब्ध कराएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


यहां देखें सरकार का नोटिफिकेशन
विज्ञापन

पढ़ें- जल्द आपके हाथ में आएगा 200 रुपये का नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दिया ग्रीन सिग्नल
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए उठाया कदम
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 200 रुपये के नोट की ब्लैक मार्केटिंग न हो इसके लिए आरबीआई ने पहले से ही कदम उठा लिए हैं। आरबीआई को उम्मीद है कि नए नोट को लोग हाथों-हाथ ले लेंगे और जमाखोरी कर सकते हैं। इससे बचने के लिए 50 करोड़ नोट छापे गए हैं, ताकि इनकी पूरे देश में कमी न हो। 

100 और 500 के बीच नहीं है कोई करेंसी नोट
आरबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि 100 और 500 रुपये के नोट के बीच कोई नोट नहीं है। इस कारण से लोग इस नए करेंसी नोट का ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं। छोटे खर्चों में यह नोट ज्यादा प्रयोग होने की उम्मीद है। 

2000 के नोट की हुई थी जमाखोरी
नोटबंदी के बाद जब आरबीआई ने 2000 का नोट जारी किया था, तो लोगों ने इसकी जमाखोरी करना शुरू कर दिया था। इससे सबक लेते हुए और जमाखोरी रोकने के  लिए आरबीआई पूरी तैयारी के बाद ही 200 का नया नोट बाजार में उतारने जा रहा है। बता दें कि नोटबंदी से पहले 500 के 1,717 करोड़ नोट थे और 1000 के 686 करोड़ नोट थे। SBI की रिसर्च के मुताबिक नोटबंदी के बाद बड़े नोटों के शेयर में 70 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed