फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India secures 100th position amongst world's top economies

वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग में 100वें नंबर पर पहुंचा भारत, पीएम बोले-आर्थिक सुधारों से मिली कामयाबी

Wed, 01 Nov 2017 07:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Nov 2017 07:17 AM IST
विज्ञापन
India secures 100th position amongst world's top economies

कारोबार करने में सहूलियत 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग में जबरदस्त 30 पायदान का सुधार हुआ है। इस साल की रिपोर्ट में भारत दुनिया भर के 189 देशों में 100वां स्थान हासिल किया है। इस सूची में पिछले वर्ष भारत का स्थान 130वां था। विश्व बैंक ने यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी की।

विज्ञापन


विश्व बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी होने के बाद केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं से बातचीत में इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस समय भारत में कुछ और सुधार हो रहे हैं, इसलिए मान रहे हैं कि आने वाले वर्षों में स्थिति में इसी तरह का सुधार दिखेगा।

विज्ञापन

 

सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले लिया है जबकि कुछ पर काम चल रहा है। इसलिए आने वाले साल में इसमें और सुधार दिखेगा। जेटली के मुताबिक 2014 की रिपोर्ट में भारत का स्थान 142 वां था। इस तरह से अब तक भारत का स्थान 42 पायदान ऊपर हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व बैंक की रिपोर्ट में उन्हीं मसलों को शामिल किया जाता है, जिस पर एक जून तक न सिर्फ फैसला हो जाता है बल्कि अर्थव्यवस्व्था में उसका असर भी दिखने लगता है।

 

विश्व बैंक ने इस वर्ष की रिपोर्ट में भारत का विशेष रूप से उल्लेख किया है कि यहां महत्वपूर्ण स्ट्रक्चरल रिफार्म हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में तो एक जून से पहले हुए काम को शामिल करने की की परंपरा है और उनका मूल्यांकन इतना कठिन है कि सिर्फ सुधार ही नहीं देखते बल्कि उसका असर भी देखते हैं।

 

इस वर्ष एक जुलाई से जीएसटी लागू हुआ है और इसका असर बाद में दिखना शुरू हुआ है। इसलिए माना जा रहा है कि अगले साल रैंकिंग में और सुधार होगा।


जेटली ने बताया कि इस साल छोटे अंशधारकों के हित की रक्षा के मामले में भारत का स्थान चौथा रहा है। कारोबारियों को क्रेडिट दिलाने में भारत का स्थान 29वां रहा है जबकि बिजली कनेक्शन दिलवाने में भी भारत का स्थान 29वां रहा है।
 

सबसे बड़ी छलांग कराधान के मसले पर सुधार में रहा है। पिछले वर्ष भारत 189 देशों में 172वें स्थान पर था जबकि इस वर्ष 53 पायदान चढ़ कर 119वें स्थान पर आ गए। अगले वर्ष और सुधार होगा क्योंकि जीएसटी लागू हो गया है।


 

 

चौतरफा सुधारों से मिली शानदार कामयाबी : मोदी 

India secures 100th position amongst world's top economies
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज ऑफ डुइंग बिजनेस में भारत के बेहतरीन प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह टीम इंडिया को आगे ले जाने के लिए चौतरफा और एक साथ कई सेक्टरों में किए गए सुधारों का नतीजा है।

पीएम ने कहा कि पिछले तीन साल में हमने कारोबार आसान बनाने के लिए राज्यों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्द्धा देखी है। वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग में ऊंचा स्थान पाने में इसका बड़ा योगदान रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed