फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   gst will boost gdp by 4.2 percent says us fedral reserve

GST के लागू होने के बाद जीडीपी में 4.2 फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमानः फेडरल रिजर्व

Sat, 22 Apr 2017 03:42 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sat, 22 Apr 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
gst will boost gdp by 4.2 percent says us fedral reserve

1 जुलाई से देश भर में वस्तु व सेवाकर (जीएसटी) लागू करने की  केंद्र सरकार ने तैयारी कर ली है। लेकिन इसके लागू होने से पहले ही अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने एक अनुमान जारी कर दिया है, जिससे केंद्र सरकार को काफी अच्छा बूस्ट मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


अमेरिकी फेड रिजर्व ने अपने एक पत्र में कहा है कि जीएसटी के लागू होने के बाद जीडीपी में 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इससे सरकार को 6.5 लाख करोड़ रुपये की कमाई होने की संभावना है जो कि सरकार द्वारा प्रतिवर्ष की जाने वाली उधारी से भी काफी ज्यादा है। 
विज्ञापन


इन एजेंसियों ने जताई थी जीडीपी में बढ़ोतरी की आशंका

फेड के अलावा एक अन्य थिंक टैंक NCAER ने भी जीएसटी के लागू होने के बाद जीडीपी में 1 से दो फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया था। थिंक टैंक के अनुसार, जीएसटी से सभी प्रदेशों की कमाई में उछाल होने की संभावना है, क्योंकि फैक्ट्रियों में उत्पादन काफी उंचे स्तर पर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


32 फीसदी बढ़ जाएगा बाहरी देशों से व्यापार 

थिंक टैंक के मुताबिक, जीएसटी के लागू होने के बाद विदेश से होने वाले व्यापार में भी 32 फीसदी ग्रोथ होने का अनुमान है। इसके साथ ही राज्यों में होने वाले व्यापार में भी 29 फीसदी बढ़ोतरी होने का आशा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed