{"_id":"58ca1ce84f1c1b741132c279","slug":"flipkart-looks-to-forge-1-5-billion-dollar-deal-with-ebay-and-tencent-to-compete-with-amazon","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट का अमेजन को झटका, बढ़ाया eBay से साझेदारी का हाथ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फ्लिपकार्ट का अमेजन को झटका, बढ़ाया eBay से साझेदारी का हाथ
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की एक ई-कॉमर्स कम्पनी फ्लिपकार्ट अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी एमॉजोन को टक्कर देने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक फ्लिपकार्ट अमेरिकी ऑनलाइन रिटेल कंपनी ई-बेय और चीन की टेनसेंट से 1.5 बिलियन डॉलर की डील करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस डील के बाद एमॉजोन और एमएनसी कंपनी अलीबाबा को बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट इस डील में निवेश करने के लिए तीसरे पार्टनर को भी तलाश रही है। बता दें कि ई-बेय भारत में व्यापार को जमाने लग गई है, लेकिन ये डील होती है तो फ्लिपकार्ट उसके भारत में होने वाली व्यापार को टेक ओवर कर सकती है। हालांकि ई-बेय और फ्लिपकार्ट की ओर से इसे एक अफवाह बताया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इंडियन ऑनलाइन रिटेल इंडस्ट्री इतनी तेजी से बढ़ रही है कि उसने दुनिया की बाकी इंडस्ट्री को बड़ी टक्कर दे रखी है। साल 2015 में भारतीय ऑनलाइन रिटेल कंपनी फ्लिपकार्ट ने करीब 15.2 बिलियन डॉलर का व्यापार छू दिया था।
विज्ञापन