{"_id":"58f98ecb4f1c1b1c4d470714","slug":"flipkart-has-tightened-return-policy-for-several-popular-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लिपकार्ट ने किया रिटर्न पॉलिसी में बदलाव, अब हर प्रोडक्ट पर नहीं मिलेगा रिफंड","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फ्लिपकार्ट ने किया रिटर्न पॉलिसी में बदलाव, अब हर प्रोडक्ट पर नहीं मिलेगा रिफंड
amarujala.com, Presented By : मुकेश झा
Updated Fri, 21 Apr 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
ई-कॉमर्स कंपनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बेचे जाने वाले कई लोकप्रिय वस्तुओं के लिए रिटर्न पॉलिसी को कड़ा कर दिया है। इससे कंपनी और विक्रेताओं को बोर्ड पर ऑपरेशन लागत में कटौती करने में मदद मिलेगी। लेकिन इसके कुछ ग्राहकों को भी असर पड़ेगा। देश के सबसे बड़े ईकॉमर्स बाजार अब पॉपुलर प्रोडक्टों पर अधिक समय तक ऑफर रिर्टन नहीं करेगी, जिसमें मोबाइल उपकरण, पर्सनल केयर, कंप्यूटर और कैमरा उपकरण, ऑफिस उपकरण और इसके अलावा बिग टिकट आइटम जैसे मोबाइल्स फोन, फर्नीचर शामिल है।
विज्ञापन
प्रोडक्ट रिटर्न पॉलिसी में बदलाव से भड़के काफी सेलर्स ने फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट्स बेचने से इनकार कर दिया है। वहीं, सेलर्स का आरोप है कि कंपनी की लगातार बदलती रिटर्न पॉलिसी से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। रिटर्न पॉलिसी में एकतरफा बदलावों से सेलर्स नाराज दिख रहे हैं। बिजनेस की लागत में तेजी से इजाफे से परेशान फ्लिपकार्ट अब प्रोडक्ट रिटर्न होने पर शिपिंग चार्ज लेगा। ज्यादातर कैटेगरी में रिटर्न की रेंज 8 से 10 फीसदी तक रखी गई है।
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी ग्राहक-अनुकूल रिफंड नीति का पालन करती है। "हमारे ग्राहक 1,800 में से 1500 प्रोडक्ट कैटेगरी को सेल्प सर्विस के द्वारा रिफंड कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक डेली बेसिस पर लगभग 25 हजार का रिफंड करता है जिनमें से 60 प्रतिशत तत्काल हैं जहां ग्राहकों को अपना पैसा वापस पाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता है।"
विज्ञापन
बहरहाल, कंपनी की नई रिटर्न पॉलिसी के मुताबिक अब इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स को 30 के बजाए सिर्फ 10 दिन के अंदर ही रिटर्न किया जा सकेगा।