{"_id":"5923c0554f1c1b2d2c536c47","slug":"chandrasekaran-appoints-saurabh-agrawal-as-his-group-cfo","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य बिरला ग्रुप के सौरभ अग्रवाल को टाटा संस ने बनाया CFO","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आदित्य बिरला ग्रुप के सौरभ अग्रवाल को टाटा संस ने बनाया CFO
amarujala.com- presented by: अकरम
Updated Tue, 23 May 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाटा संस ने सोमवार को जाने-माने बैंकर सौरभ अग्रवाल को समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। यह घोषणा टाटा ग्रप के चेयरमैन एन. चंद्र्शेखरन की।
विज्ञापन
अग्रवाल इस वक्त आदित्या बिरला ग्रुप में हेड ऑफ स्ट्रेटजी हैं। वह जुलाई में टाटा संस को ज्वाइन करेंगे। माना जाता है कि आइडिया-वोडाफोन मर्जल डील में अग्रवाल ने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
बिरला ग्रुप से पहले अग्रवाल स्टैंडर्ड चार्टड बैंक की भारत और दक्षिण एशिया इकाई के कॉरपोरेट वित्त प्रमुख थे। इसके अलावा वह डीएसपी मेरिल लिंच के इन्वेस्टेमेंट बैंकिंग के प्रमुख भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
चंद्र्शेखरन द्वारा टाटा संस में अंकूर वर्मा की नियुक्ति के बाद यह दूसरी महत्वपूर्ण नियुक्ति है। अंकूर इससे पहले बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच में थे। वह टाटा ग्रुप में इसी साल मार्च में शामिल हुए।
चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि अग्रवाल टाटा ग्रुप में अपने अहम नेतृत्व में पूंजी बाजार की गहरी समझ और अनुभव लाएंगे।
आईआईटी रुड़की से ग्रेजुएशन और आईआईएम कोलकाता से पासआउट अग्रवाल ने कहा कि टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। चंद्रशेखरन के नेतृत्व में ग्रुप के लिए यह रोमांचक समय है।