{"_id":"587b9cff4f1c1b3503efe381","slug":"govt-warns-amazon-over-misuse-of-indian-icons","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय चिन्हों और प्रतीकों को लेकर लापरवाह न रहे अमेजॉन: सरकार ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
भारतीय चिन्हों और प्रतीकों को लेकर लापरवाह न रहे अमेजॉन: सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Jan 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
Amazon
आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने रविवार को ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजॉन से कहा कि वह भारतीय चिन्हों और प्रतीकों को लेकर लापरवाह न रहे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे विवाद से नुकसान उसी को होगा।
विज्ञापन
दास ने एक ट्वीट कर अमेजॉन को यह नसीहत दी। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि अमेजॉन को लेकर टिप्पणी उन्होंने भारत के एक नागरिक की हैसियत से की है, क्योंकि वह गहराई से ऐसा महसूस कर रहे थे। इस बारे में किसी अन्य तरह के कयास नहीं लगाए जाने चाहिए। पिछले सप्ताह अमेजॉन की साइट पर तिरंगा जैसा पायदान बेचे जाने का मामला सामने आया था। भारत की ओर से जताए गए विरोध के बाद हालांकि कंपनी ने अपनी कनाडियाई वेबसाइट से उक्त उत्पाद को हटा दिया था। अमेरिका सिएटल स्थित अमेजॉन मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा था कि वेबसाइट पर पायदान नहीं बेचा जाएगा।
विज्ञापन
इस घटना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अमेजन पर महत्मा गांधी की तस्वीर वाले चप्पल बेचे जाने की शिकायत मिली। कई यूजर्स ने सुषमा को टैग करते हुए शिकायत की कि अमेजॉन की अमेरिकी वेबसाइट पर महात्मा गांधी की तस्वीर वाले बीच सैंडल बेचे जा रहे हैं। एक तीसरे ट्वीट में दास ने कहा कि सरकार आर्थिक सुधारों, कारोबारी माहौल को सहज बनाने और खुले व्यापार को बढ़ावा देना चाहती है।
विज्ञापन