फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   nifty crosses 9700 mark on thursday

9700 के पार पहुंचा निफ्टी, सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर हुआ बंद

Thu, 06 Jul 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 06 Jul 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
nifty crosses 9700 mark on thursday
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल

गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से अच्छी तेजी दिखाई दी, जिससें सेंसेक्स और निफ्टी ने नई ऊंचाई को छुआ। जहां एनएसई का निफ्टी दिन में 9700 के पार पहुंच गया, वहीं बीएसई का सेंसेक्स 123 अंक बढ़कर के 31369 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को 150 ऐसे शेयर थे जो एक साल के भीतर टॉप पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरआती दौर में 65.89 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 31,311.45 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान रीयल्टी, स्वास्थ्य देखभाल, वाहन और पूंजीगत सामानों के वर्ग में तेजी का रख रहा और इनके समूह सूचकांक में 1.30 प्रतिशत तक की तेजी रही।
विज्ञापन


कल के कारोबार में सूचकांक सीमित घटबढ़ के बीच 35.77 अंक उंचा रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज शुरआती दौर में 16 अंक यानी 0.16 प्रतिशत बढ़कर 9,653.60 अंक पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार एशियाई बाजारों में तेजी का रख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से निवेशकों का विश्वास बढ़ा और लिवाजी का जोर रहा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, ल्युपिन, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और हीरो मोटो कार्प के शेयरों में तेजी का रख रहा।


हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक आज कारोबार के शुरआती दौर में 0.21 प्रतिशत उंचा रहा जबकि शंघाई का कंपोजिट सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़ गया। जापान का निक्केई हालांकि, इस दौरान 0.27 प्रतिशत गिर गया। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.01 प्रतिशत घटकर बंद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed