फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank to remain close for three days

तीन दिन बैंक रहेंगे बंद, एटीएम ही बनेगा सहारा

Sat, 10 Dec 2016 05:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 05:40 AM IST
विज्ञापन
Bank to remain close for three days
atm

नोटबंदी की मार झेल रहे देशवासियों पर अगले तीन दिन भारी पड़ सकते हैं। तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से लोगों को सिर्फ एटीएम का सहारा रहेगा। लेकिन कैश की मांग पूरी कर पाने में एटीएम पहले से ही नाकामयाब रहे हैं।

विज्ञापन


लिहाजा लोगों के पास नकदी का संकट बढ़ सकता है। दरअसल, महीने का दूसरा शनिवार होने से बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश है। इसके अलावा सोमवार को मिलाद-उल-नवी की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद होने से नकदी का संकट बढ़ेगा।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों को सिर्फ एटीएम का सहारा रहेगा। लेकिन एक महीने बाद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन आम है। इससे नकदी के लिए लाइन बढ़ने की आशंका है। दूसरी तरफ नोटबंदी के एक महीने बाद शुक्रवार को भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर एटीएम खाली रहे। जबकि बैंकों के नजदीक लगे एटीएम पर लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दो हजार रुपये की निकासी के लिए लोगों को घंटों कतार में गुजारना पड़ा। कई एटीएम पर दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। वहीं, कइयों पर सुबह से ताला लटकता मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed