फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Air India formulates a rule against unruly passengers to take legal action

बचकर रहें गायकवाड़ जैसे बदमिजाज! AI की फ्लाइट लेट कराई तो देना होगा लाखों का जुर्माना

Mon, 17 Apr 2017 06:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
Air India formulates a rule against unruly passengers to take legal action
फाइल फोटो

एयर इंडिया की फ्लाइट में बदतमीजी करना अब महंगा पड़ सकता है। एयर इंडिया ने नए नियम बनाए हैं। इस नए नियम के अनुसार, बदतमीजी करने वाले यात्रियों की वजह से उड़ान में देरी हुई तो भारी जुर्माना भरना होगा। नियम के मुताबिक, एक घंटे की देरी पर 5 लाख रूपये का जुर्माना, दो घंटे पर 10 लाख रूपये और दो घंटे से अधिक की देरी पर 15 लाख रूपये का जुर्माना होगा। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-तो सरकार के दबाव में हटाया एयर इंडिया ने गायकवाड़ से प्रतिबंध

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया "यात्रियों के द्वारा एयर इंडिया कर्मचारियों के साथ दुर्व्यहार और हाल ही में हुए हमले से कर्मचारियों के मनोबल को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसलिए अब बदतमीजी करनेवाले यात्रियों पर अंकुश लगान के लिए ये प्रक्रिया लायी गई है।"
ये भी पढ़ें-गायकवाड़ मामले के बाद उड्डयन मंत्रालय सख्त, भारत में 'उड़ने' के लिए जरूरी होगा आधार
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने विमान में सीट को लेकर हुई कहासुनी में एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से पीट दिया था। गायकवाड़ ने मीडिया के सामने खुद कबूल भी किया था कि उन्होंने कर्मचारी को अपनी सैंडिल से 25 बार मारा, क्योंकि वह बदतमीजी कर रहा था। इस घटना के बाद संसद में भी जोरदार हंगामा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed