फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sushil Modi accuses Lalu Yadav has sold the post of BPSC chairman for acquiring land

सुशील मोदी का लालू पर आरोप, जमीन के लिए बीपीएससी चेयरमैन का पद बेचा

Sun, 20 Aug 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Sun, 20 Aug 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
Sushil Modi accuses Lalu Yadav has sold the post of BPSC chairman for acquiring land
सुशील मोदी - फोटो : ANI

 बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव ने पद देने के बदले जमीन/संपत्ति लिखवाने के जितने नए-नए तरीके इजाद किए, शायद ही देश में कोई इतनी जानकारी रखता हो।

विज्ञापन


पत्रकारों के समक्ष दस्तावेज रखते हुए सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद ने जमीन की चाहत में बीपीएससी के चेयरमैन का पद भी बेच डाला। उन्होंने कहा कि न केवल जमीन लिखा कर बीपीएससी के चेयरमैन की नियुक्ति की थी, बल्कि राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में सदस्य नामित कराने के लिए भी जमीन लिखवा ली थी। मोदी ने कहा कि कंपनियों के माध्यम से जमीन, उपहार के माध्यम से जमीन, सीधे जमीन और अब पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से जमीन। लालू ने कोई ऐसा तरीका नहीं छोड़ा जिससे जमीन ली जा सकती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- NDA में शामिल हुई जेडीयू, शरद ने पूछा- क्या हुआ महागठबंधन को मिले 5 साल के जनादेश का?
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि रामाश्रय प्रसाद यादव को बीपीएससी का चेयरमैन बनाने के एवज में मौजा सगुना, पटना में 6726 वर्ग फुट के दो प्लाट वर्ष 1993-94 में लिखवा लिए गए। प्लाट लिखवाने के लिए मो. शमीम और उनकी पत्नी सोफिया तबस्सुम का इस्तेमाल किया गया। सुशील मोदी ने कहा कि पटना शहर की दो बेशकीमती जमीन, जिनकी कीमत आज 2 करोड़ से ज्यादा है, अपने विश्वस्त मो. शमीम के नाम लिखवाई।


 रामाश्रय प्रसाद यादव की पुत्री सीमा यादव तथा उनके पुत्र संजय यादव से विजय बिहार को-ऑपरोटिव सगुना में मो. शमीम तथा उनकी पत्नी सोफिया तबुस्सुम के नाम जमीन रजिस्ट्री करवाई गई। 13 मई, 2005 को मो. शमीम और सोफिया तब्बसुम ने इन दोनों प्लाट को पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से राबड़ी देवी के सुपुर्द कर दिया। शमीम से यह सेवा प्राप्त करने के लिए 1998 में उन्हें राज्यपाल के कोटे से विधान परिषद में मनोनीत करवा दिया गया। 

पढ़ें- शिवानंद तिवारी को लालू ने बनाया RJD का उपाध्यक्ष

अब राबड़ी देवी इस जमीन को अपना बताकर हक जता रही हैं। मोदी ने कहा कि पावर ऑफ अटॉर्नी के दस्तावेज में लिखा है कि राबड़ी देवी उनकी जमीन की देखभाल करेंगी। राबड़ी देवी जमीन को किराए पर लगाकर पैसा वसूल सकती हैं। शमीम के बदले कोर्ट में उपस्थित होने, मुकदमा लड़ने का काम भी राबड़ी देवी करेंगी। मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की जमीन को दूसरे लोग देखभाल करते हैं। परंतु यहां पूर्व मुख्यमंत्री दूसरों की जमीन की देखभाल करती हैं मानों वह चौकीदार हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed