फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nitish kumar to sharad yadav, split JDU if you have support

शरद यादव जो चाहें करें, दम है तो जेडीयू को तोड़कर दिखाएं : नीतीश

Sun, 20 Aug 2017 10:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 20 Aug 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
nitish kumar to sharad yadav, split JDU if you have support

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि शरद यादव जो चाहें, करें। इसके लिए वह स्वतंत्र हैं, लेकिन उनसे कुछ होने वाला नहीं है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के बाद खुले अधिवेशन में नीतीश कुमार काफी मुखर होकर बोले।

विज्ञापन


उन्होंने जहां शरद यादव को जदयू तोड़ने की चेतावनी दी, वहीं लालू यादव के परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम किसी की कृपा पर मुख्यमंत्री नहीं बने, बल्कि जनता की बदौलत हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: NDA में शामिल हुई जेडीयू, शरद ने पूछा- क्या हुआ महागठबंधन को मिले 5 साल के जनादेश का
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पर तंज कसते हुए नीतीश ने कहा कि जिनको भाजपा के वोट से राज्यसभा पहुंचाया था, वो आज हमें उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि पार्टी को तोड़ने के लिए दो तिहाई बहुमत जरूरी होता है। यदि उनके पास बहुमत है, तो वे जदयू को तोड़कर दिखाएं।

सभी को दिख रहा है कि 71 विधायक और 30 विधान पार्षद, दो लोकसभा सदस्य सब हमारे साथ हैं। नीतीश ने कहा कि जनादेश न्याय के साथ बिहार में सरकार चलाने के लिए था, न कि पिछलग्गू बनकर दूसरों के कुकर्म को ढोने के लिए। जदयू का भी अपना जनाधार है। बिहार में जदयू जिसके साथ खड़ा होता है, वही जीतता है।

महागठबंधन के वक्त मैंने नहीं कहा था कि मुझे नेता बनाओं- नीतीश कुमार

nitish kumar to sharad yadav, split JDU if you have support

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महागठबंधन बन रहा था, तब मैंने नहीं कहा था कि मुझे नेता बनाइये, लेकिन लालू और मुलायम सभी ने मिलकर मुझे नेता बनाया था, लेकिन उसके बाद जहर बोने लगे। कहने लगे कि परिस्थिति के सीएम हैं, लेकिन हम आज भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं और यह किसी की कृपा पर नहीं, बल्कि बिहार की जनता की बदौलत हैं।

नीतीश ने कहा कि 1977 में सब जीते हम हार गये। लेकिन जब 1985 से चुनाव जीतने लगे, तो जनता ने हमें सिर-आंखों पर बैठा लिया। जिसे कहा, उसे जिताया। लोग कहते हैं कि मैंने जनादेश का अपमान किया। लेकिन जनादेश इसके लिए नहीं मिला था कि कोई गड़बड़ी करे तो उस पर पर्दा डालें। जनादेश मिला था न्याय के साथ विकास के लिए।

भागलपुर सृजन घोटाले पर खुल कर बोले
भागलपुर सृजन घोटाले पर नीतीश ने कहा कि जो लोग सीबीआई की आलोचना करते हैं, उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की। मुझे तो खुशी हुई। मैंने तुरंत अनुशंसा कर दी। सीबीआई जब इसकी जांच करेगी तो सब साफ हो जाएगा।

नीतीश ने कहा, पहली बार केंद्र और बिहार में एक ही गठबंधन की सरकार है। बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। हमने नोटबंदी का समर्थन किया। बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई की बात कही। हमने जो भी फैसला लिया, जनता ने उसका समर्थन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed