फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nitish cabinet upholds upper cast ministers in bihar

नीतीश कैबिनेट में सवर्ण मंत्रियों का दबदबा बढ़ा, एक मुस्लिम को जगह

Sat, 29 Jul 2017 08:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला,पटना Updated Sat, 29 Jul 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
Nitish cabinet upholds upper cast ministers in bihar
फाइल फोटो

नीतीश की नई कैबिनेट में पिछली कैबिनेट के मुकाबले सवर्ण मंत्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं प्रमंडलीय स्तर पर पटना की हिस्सेदारी बढ़ी है। प्रमंडलवार देखें तो नीतीश कैबिनेट में पटना से सात, मुंगेर से छह, दरभंगा-तिरहुत से चार, कोसी-पूर्णिया से तीन, मगध से दो और भागलपुर-सारण से एक-एक सदस्य शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


पिछली कैबिनेट के मुकाबले नीतीश की नई कैबिनेट जातिगत आधार पर काफी बदली हुई है। कैबिनेट इस बार पिछड़ा समाज से दस, अति पिछड़ा से 6, अनुसूचित से 5, भूमिहार से 3, राजपूत और  ब्राहमण से 2, मुस्लिम से 1 जबकि महिला की हिस्सेदारी भी महज एक ही दी गई है। नई कैबिनेट में सवर्ण मंत्रियों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन कायस्थ समाज को हिस्सेदारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


महागठबंधन की सरकार में लालू प्रसाद ने राजद से किसी भी सवर्ण को मंत्री नहीं बनाया था। महागठबंधन की सरकार में सवर्ण मंत्रियों की कुल संख्या चार थी, लेकिन नई सरकार में चार से बढ़कर सात हो गई है। भूमिहार समाज से जदयू के ललन सिंह फिर से मंत्री बने हैं, जबकि इसी जाति से भाजपा ने विजय कुमार सिन्हा और सुरेश शर्मा को पहली बार मंत्री बनवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed