फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   nepal pm invites bihar cm nitish kumar to discuss floods

नेपाल के पीएम ने नीतीश कुमार को दिया काठमांडू आने का न्योता

Sun, 24 Sep 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
nepal pm invites bihar cm nitish kumar to discuss floods

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को काठमांडू आने का आमंत्रण दिया है। शेर बहादुर ने नीतीश कुमार को बाढ़ की समस्या पर बात करने के लिए बुलाया है। देउबा ने अपने पत्र में लिखा है कि हम आपका काठमांडू में स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए हम दोनों को साथ मिलकर कोशिश करनी होगी। 

इस पत्र में देउबा ने नीतीश कुमार को अपनी हाल में की गई बोध गया यात्रा के दौरान किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद भी कहा है। बता दें कि नेपाल के पीएम पिछले महिने 43 लोगों के प्रतिनिधि मंडल के साल बोध गया गए थे। देउबा ने कहा कि बुध भगवान के दर्शन करके उन्हें विशिष्ट आनंद मिला। 
विज्ञापन


पढ़ें: पीएम देउबा बोले- आजादी के बाद भारत के विकास का लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पत्र में उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने लिखा कि मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि बिहार आपके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हमें इस बार की विश्वास है कि भारत की बदलती अर्थव्यवस्था से नेपाल को भी फायदा मिलेगा। 

बिहार में बाढ़ से 41 की मौत, 12 जिलों की 65.37 लाख आबादी प्रभावित

nepal pm invites bihar cm nitish kumar to discuss floods
बाढ़ - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि बिहार ऐसा राज्य है जिसके साथ नेपाल का इतिहास, परिवार, सामान्य सांस्कृति, मूल्य और आर्थिक सहयोग जुड़े हुए हैं। बता दें कि नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण आयी बाढ से राज्य में 41 लोगों की मौत हो गयी और बाढ से 12 जिलों में 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुए।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया था कि बाढ प्रभावित प्रदेश के 12 जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, शिवहर, सुपौल एवं मधेपुरा में से सबसे अधिक 21 लोग अररिया में, सीतामढी से 6, किशनगंज में पांच, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और दरभंगा में तीन-तीन और मधुबनी में एक व्यक्ति की मौत हुई।

उन्होंने बताया कि बाढ के कारण इन 12 जिलों के 84 प्रखंड और 889 पंचायत प्रभावित हुए हैं और कुल 65.37 लाख आबादी प्रभावित हुई है जिनमें से 182480 को सुरक्षा स्थानों पर पहुंचाया गया और 254 राहत शिविरों में 48120 लोग शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed