फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   jdu discharge general secretary arun srivastav

JDU ने शरद यादव के विश्वासपात्र अरुण श्रीवास्तव को महासचिव पद से हटाया

Tue, 08 Aug 2017 11:22 PM IST
भाषा/ एजेंसी
भाषा/ एजेंसी Updated Tue, 08 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
jdu discharge general secretary arun srivastav
jdu

जदयू ने अपने नेता अरुण श्रीवास्तव को गुजरात में कराए जा रहे राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को चुनाव एजेंट नियुक्त करने के लिए अनधिकृत रूप से पत्र लिखे जाने को लेकर पार्टी के महासचिव पद से विमुक्त कर दिया ।

विज्ञापन


इस संबंध में श्रीवास्तव को जदयू महासचिव के सी त्यागी ने पत्र सौंप दिया है। त्यागी ने श्रीवास्तव को लिखे पत्र में उनसे कहा है 'आपसे हुई वार्ता में आपने स्वीकार किया कि गुजरात के राज्य सभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को आपने चुनाव एजेंट नियुक्ति संबंधी एक पत्र लिखा है'।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 'आपको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा ऐसे किसी निर्देश जारी करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया है । इस स्थिति में आपका यह कृत्य पार्टी विरोधी एवं अनुशासन भंग करने वाला है'।
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू के वरिष्ठ नेता शरद याद के निकट सहयोगी माने जाने वाले श्रीवास्तव से त्यागी ने आगे कहा 'राष्ट्रीय अध्यक्ष :जदयू: ने इसे गंभीर घटना मानते हुए आपको पार्टी के महासचिव से विमुक्त कर दिया है'।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में जदयू के एक मात्र विधायक छोटू वसावा ने आज कहा उन्होंने राज्यसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद पटेल को वोट दिया क्योंकि सत्तारूढ़ दल भाजपा ने जनजातीय लोगों के लिए कुछ नहीं किया है ।


गुजरात में जदयू विधायक का कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए मतदान किया जाना ऐसे समय में हुआ है जब वह बिहार में भाजपा के साथ सरकार में शामिल हुई है।त्यागी ने जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा गुजरात में संपन्न राज्यसभा की सभी तीन सीटों के लिए चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को लिखित एक पत्र को जारी किया है जिसमें केवल त्यागी को पार्टी का अधिकृत एजेंट नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed