{"_id":"59f60e554f1c1b6a678b843a","slug":"bjp-and-jdu-alliance-not-permanent-in-bihar-says-lalu-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू बोले- बिहार में कुछ दिन का है भाजपा और जदयू का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू बोले- बिहार में कुछ दिन का है भाजपा और जदयू का साथ
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात चुनाव में भाजपा और जदयू के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि ये लोग बिहार में भी अलग-अलग ही लड़े थे और आगे भी अलग-अलग ही लडे़ंगे। इनका यह गठबंधन स्थायी नहीं है। दोनों की राह कुछ ही दिनों में अलग हो जाएगी।
विज्ञापन
रांची रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि गुजरात में ही क्यों बिहार में भी दोनों दल अलग अलग ही लड़े थे और लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ पर लालू ने कहा कि यदि वे चुनाव प्रचार के लिए बुलाएंगे तो वे जरूर जाएंगे।
विज्ञापन
गुजरात के हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत पर लालू ने कहा कि सभी भाजपा शासित राज्यों में यही हाल है। गोरखपुर में अभी हाल में ही ऐसी ही घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, सासाराम में शराब से हुई मौत पर लालू ने कहा कि बिहार में शराबबंदी फ्लॉप है। बाहर से सिर्फ दिखाया जा रहा कि शराब बंद है, लेकिन होम डिलीवरी हो रही है। पुलिस वाले पैसा कमाने में लगे हैं। ट्रक से शराब बिहार आ रहा है।