फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar police data says, Average three rape cases reported in state daily

बिहार में रोज कम से कम 3 महिलाएं हो रहीं रेप की शिकार, 8 महीने में दर्ज हुए 804 केस

Mon, 09 Oct 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
Bihar police data says, Average three rape cases reported in state daily

बिहार में इस साल जनवरी से लेकर अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कुल 804 रेप के मामले दर्ज किए गए हैं। इस हिसाब से औसतन हर रोज कम से कम तीन महिलाओं या लड़कियों के साथ बलात्कार होता है। ये आंकड़ें इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर जो मामले दर्ज हुए हैं उनके आंकड़ें यहीं कहते हैं। 

विज्ञापन


बिहार पुलिस के मुख्यालय से मिले डाटा के मुताबिक, कटिहार जिले में सबसे ज्यादा 71 रेप के मामले सामने आए हैं। पटना में 61 और अररिया में 46 और भागलपुर में 45 मामले दर्ज हुए हैं। अगर 2001 से 2017 तक के मामलों पर नजर डाले तो, 2013 में सबसे ज्यादा 1128 रेप के केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


2014 में 1127, 2015 में 1041 और 2016 में 1008 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं हाल में मुजफ्फरपुर और बांका हुई घटना ने अधिकारियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। इस दोनों ही मामलों में आरोपियों ने पीड़िता के साथ रेप का वीडियो बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ब्लैकमेल कर युवती से करता रहा छह माह तक बलात्कार


एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों तक टेक्नोलॉजी और हाई स्पीड इंटरनेट की पहुंच ही इस प्रकार के जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि पॉर्न पहले गावों में इतनी आसानी से उपलब्ध नहीं था, जितना अब है। अगर ऐसा ही रहा तो महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी होती रहेगी। 

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2015 में देशभर में 34,210 महिलाओं और लड़कियों के साथ रेप हुआ, जबकि बिहार इस अपराध के मामले में 14वें स्थान पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed