{"_id":"583208d24f1c1bb304b39ff1","slug":"bihar-mp-pappu-yadav-asks-people-to-burn-down-atms","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक और एटीएम से पैसे न मिलें तो लगा दें आग: पप्पू यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक और एटीएम से पैसे न मिलें तो लगा दें आग: पप्पू यादव
ब्यूरो/ पटना
Updated Mon, 21 Nov 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मधेपुरा के सांसद एवं जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने एक बार फिर से भड़काऊ बयान दिया है। नालंदा पहुंचे पप्पू यादव ने सरकार के नोटबंदी के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बैंक और एटीएम मशीन से पैसे नहीं मिलते हैं, तो ये बेकार हैं। लिहाजा इनमें आग लगा देना चाहिए।
बिहारशरीफ स्थित हाजीपुर मुहल्ला पहुंचे पप्पू ने नेताओं को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने की मांग की। पप्पू ने कहा कि पीएम मोदी की ओर से की गई नोटबंदी से आम आवाम और किसान परेशान हैं।
किसानों को न तो फसल उत्पादन का मूल्य मिल रहा है और न ही पैसे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के भीतर 500 के नोट मिलने शुरू नहीं हुए और लोगों की समस्या दूर नहीं हुई, तो वह और उनकी पार्टी सदन को चलने नहीं देंगे। इसके अलावा बिहार को भी बंद करेंगे।