फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: 12 died due to Hooch in Gopalganj

बिहार में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत

Wed, 17 Aug 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Bihar: 12 died due to Hooch in Gopalganj
liquor death - फोटो : ANI

बिहार में बेशक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी का नियम लागू कर दिया हो लेकिन ये भी सच है कि राज्य में जहरीली शराब पीकर मरने वालों का आंकड़ा रोज बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही जहरीली शराब पीने के कारण गोपालगंज में 13 लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


जहरीली शराब से हुई इन मौतों में पीड़ित परिवारों से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मचा है। प्रशासन के सामने शराब बिक्री पर लगाम न लगा पाने का सवाल खड़ा हो गया है तो पीड़ित परिवार भी डर के साये में हैं। 
विज्ञापन


अप्रैल महीने से बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद से शराब के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला एकाएक बढ़ गया है। इनमें से काफी लोग तो ऐसे हैं जो शराब ने मिलने की वजह से दूसरे नशीले पदार्थों को खाकर अपनी जान गंवा बैठे तो कुछ ने जहरीली शराब को मुंह से लगाकर अपना जीवन खत्म कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालगंज जिले में हुई घटना

Bihar: 12 died due to Hooch in Gopalganj

गोपालगंज जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पिछले दो दिनों में जहरीली शराब के सेवन के कारण 13 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

बताया जा रहा है मरने वालों का यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है क्योंकि जहरीली शराब के कारण बीमार पड़े काफी लोग अभी जहां तहां अपना इलाज करा रहे हैं। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

गोपालगंज के हरखुआ कस्बे में जहरीली शराब के कहर का ये सिलसिला सोमवार शाम शुरू हुआ। जब चुपचाप कच्ची शराब पी रहे कुछ लोगों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। परिजनों ने उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया जहां लोगों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया।

नीतीश सरकार पर उठ रहे सवाल

Bihar: 12 died due to Hooch in Gopalganj

बताया जाता है मंगलवार शाम तक 13 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से हो गई थी। वहीं जहरीली शराब की सूचना पर प्रशासन की टीम भी अस्पताल पहुंची। लेकिन उसने यह कहकर मामले को टाल दिया कि मौतें शराब से नहीं विभिन्न बीमारियों के कारण हुई है।

दूसरी ओर प्रशासन के डर से पीड़ित परिवारों ने भी चुपचाप मरने वालों का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि एक के बाद एक हुई मौतों के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। हालांकि जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि फिलहाल मरने वाले लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।

बता दें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू करने के बाद शराब से इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मरने की यह पहली घटना है। एक साथ इतने लोगों की मौतों ने प्रशासन के साथ साथ सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed