फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   BJP Will be in Power at least for 50 Years says Amit Shah

पांच-दस साल नहीं 50 साल के लिए सत्ता में आई है भाजपा : शाह 

Sat, 19 Aug 2017 07:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल 
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल  Updated Sat, 19 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
BJP Will be in Power at least for 50 Years says Amit Shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि पार्टी महज 5 या 10 साल नहीं, बल्कि 50 साल के लिए सत्ता में आई है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को इसे मजबूत कर देश के हर हिस्से में ले जाने की जरूरत है। उनका कहना था कि राज्यों में 1370 विधायकों और केंद्र में बहुमत के साथ सरकार के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा ने शीर्ष मुकाम पा लिया है, लेकिन कार्यकर्ता सोचते हैं कि अभी हमें और लंबा रास्ता तय करना है। 

विज्ञापन


पढ़ें- 3 दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचे अमित शाह, 200 संतों के साथ करेंगे भोज    
विज्ञापन


भोपाल में मध्य प्रदेश भाजपा की एक बैठक में शाह ने कहा कि भाजपा सत्ता के जरिये 40 से 50 सालों के बीच देश में परिवर्तन करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। शाह ने कहा कि अनेक नेताओं की कड़ी मेहनत, समर्पण और त्याग की बदौलत भाजपा इस मुकाम तक पहुंची है और उसके 10 से 12 करोड़ सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन की यात्रा पर शुक्त्रस्वार को यहां पहुंचे थे। संगठन को और ताकतवर बनाने के मकसद से दो दिनों के भीतर उन्होंने कई बैठकें ली हैं। आज उन्होंने साधु संतों के साथ भी विमर्श किया।


कानून के मुताबिक बनेगा राम मंदिर 
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कानून के आधार पर होगा। कश्मीर में धारा 370 के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कोई प्रस्ताव नहीं है। शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक जैसा कोई फार्मूला नहीं है।

पढ़ें- मिशन 2019: अमित शाह ने रखा 350+ का टारगेट, बनाया ये चुनावी प्लान

एनडीए के घटक दल सरकार में शामिल होते ही हैं 
अमित शाह ने जद यू के एनडीए सरकार में शामिल होने के बारे में कहा कि एनडीए के घटक दल सरकार में शामिल होते ही हैं। हालांकि अभी इस बारे में औपचारिक चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि नीतीश का एनडीए में शामिल होने से बिहार में विकास का नया युग आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed