बिना ड्राइवर और स्टीरियरिंग के चलेगी फोर्ड की नई कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज कार निर्माता कंपनी फोर्ड अपने एक बड़े प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने वाली है। अगले पांच सालों में फोर्ड एक ऐसी कार को सड़क पर उतारने का प्लान बना रहा है जो बिना ड्राइवर के चलेगी और न ही उसमें कोई स्टीयरिंग व्हीकल होगा। कंपनी के मुताबिक इस कार को पहले किराए पर चलाया जाएगा। बाद में इसकी बिक्री ग्राहकों को की जाएगाी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क फील्ड्स ने फोर्ड के सिलिकॉन वैली स्थित परिसर में इस बात की घोषणा की।
फोर्ड के इस कदम को मोटर जगत में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फोर्ड के मुख्य तकनीकी अधिकारी राज नायर का कहना है कि, हमने चालक को सहायता देने वाली तकनीकों को पीछे छोड़ दिया है और ग्राहकों की सुविधा के लिए दूरगामी कदम उठाया है।
फोर्ड के पास दुनिया की बेहतर तकनीक मौजूद
नायर ने कहा कि, कंपनी ऐसी तकनीकि का इस्तेमाल करना जारी रखेगी जो गाड़ी चलानी वाले को सहायता पहुंचाती रहे। स्वचालित आपातकालीन ब्रेक सिस्टम और लेन बदलने की चेतावनी वाली आदि ऐसी तकनीकि हैं जिनसे ड्राइविंग को और आसान बनाया गया है।
नायर का कहना है कि फोर्ड के पास दुनिया की बेहतर तकनीक मौजूद है और इस तकनीक के इस्तेमाल से लाखों लोगों के ऑटोनोमस व्हीकल के सपनों को सच कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोर्ड की ड्राइवरलेस कार आन से बड़ी दिग्गज कार कंपनियों के सामने चुनौती होगी। मर्सडीज-बेंज और टेस्ला मोटर्स वो कंपनिया हैं जिनकी योजना पारंपरिक कारों में धीरे-धीरे स्वचालित क्षमता जोड़ना है। अब ऐसे में फोर्ड का नया प्रोजडेक्ट इन कारों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
आपको बता दें कि पिछले महीने बीएमडब्ल्यू, इंटेल और स्वचालित कैमरा निर्माता मोबाइलआई ने घोषणा की थी कि वे 2021 तक एक स्टीरियंग व्हील के साथ स्वचालित गाड़ी को सड़क पर उतार देंगे। फिलहाल फोर्ड का यह प्रोजेक्ट भी अगले पांच साल के लिए है। अब देखना है कि कौन कंपनी पहले इस अपने प्रोजेक्ट को सबसे पहले मार्केट में उपलब्ध कराती है। हालांकि फोर्ड ने यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि किस शहर में सबसे पहले यह कार लॉन्च की जाएगी।