फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Renault Duster Sandstorm edition launched with new colour and graphics

नए रंग-रूप में लॉन्च हुई रेनो डस्टर Sandstorm एडिशन, कीमत 10.90 लाख से शुरू

Wed, 20 Sep 2017 01:42 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Wed, 20 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Renault Duster Sandstorm edition launched with new colour and graphics
Renault Duster Sandstorm edition
कुछ अपडेट्स के अलावा नए कलर और ग्राफिक्स ऑप्शन के साथ रेनो डस्टर का नया Sandstorm एडिशन भारत में लॉन्च किया गया है। नई रेनो डस्टर 84 बीएचपी वाले और 108 bhp वाले दोनों RXS वैरिएंट में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड डस्टर के मुकाबले नए डस्टर सैंडस्टॉर्म एडिशन में 9 नई चीजें जोड़ी गई हैं। कंपनी ने 84 बीएचपी वाली डस्टर Sandstorm की शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपए और 108 बीएचपी वाले वैरिएंट की शुरुआती कीमत 111.70 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
विज्ञापन

कार के फीचर्स

Renault Duster Sandstorm edition launched with new colour and graphics
रेनो डस्टर - फोटो : Renault
लुक की बात की जाए तो रेनो डस्टर सैंडस्टॉर्म तीन कलर विकल्प- आउटबैक ब्रॉन्ज, मूनलाइट सिल्वर और स्लेट ग्रे में उपलब्ध होगी। कार में बोल्ड बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। दरवाजों, सीटों और टेलगेट पर Sandstorm लिखा है। कार में 16 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं।  इंटीरियर की बात करें तो इसे भी एक्सटीरियर से मैच करते हुए बनाया गया है। इसमें नए सीट कवर, Sandstorm ब्रांडिंग वाले नए फ्लोर मैट, डुअल एयरबैग और 7 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। 

पढ़ें: 1.5 लाख के बजट में आती हैं ये 5 दमदार बाइक्स, फीचर्स से कीजिए पसंद 

इंजन के लिहाज से कार में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्टैंडर्ड डस्टर की तरह इसमें भी 1461 cc वाला 1.5-लीटर dCi डीजल इंजन दिया गया है। यह 84 बीएचपी पावर व 200 एनएम टॉर्क और 108 बीएचपी पावर व 245 एनएम टॉर्क वाले दो वैरिएंट में आती है। इसे क्रमश: 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा जाता है। दोनों ही मॉडल करीब  20 kmpl का माइलेज देती हैं। कार की टॉप स्पीड 156 Kmph है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed