फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   If you want get good mileage read this article

कार का अच्छा माइलेज चाहिए तो पढ़ लें ये टिप्स

Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM IST
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
If you want get good mileage read this article
car tips
कार कंपनियां अपने गाड़ियों का जो माइलेज ग्राहकों को बताती हैं वह रीयल टाइम सेनारियो में जांचा परखा जाता है, इस माइलेज को कंपनियां एआरएआई प्रमाणित माइलेज कहती हैं। एआरएआई का मतलब होता है ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया। यह एक संस्‍था है जिससे आंकड़े को कंपनियां जारी करती हैं। यानी कि अगर आपकी गाड़ी का माइलेज 20.3 किमीप्रली कंपनी ने बताई है तो व्यावहारिक तौर पर आपको उतना माइलेज नहीं मिलेगा। लेकिन सवाल उठता है कि हमें अच्छा माइलेज कैसे मिल सकता है। तो हां, अगर आप कुछ चीजों को फॉलो कर लें तो आपकी गाड़ी भले ही बड़े इंजिन वाली ही क्यूं न हो आपको बढ़िया माइलेज जरूर देगी। यहां पर किसी आंकड़े का जिक्र नहीं कर रहा हूं क्यूंकि माइलेज आपके ड्राइविंग स्किल पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

तेज ब्रेकिंग से बचें 

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
बहुत से भारतीय ड्राइवरों को नहीं पता है कि तेजी से एक्‍सीलरेट करना या फिर ब्रेक करने के वजह से कम माइलेज मिलता है। आपको बता दें कि आक्रामक ड्राइविंग-तेजी के साथ ब्रेकिंग या फिर तेजी से गाड़ी को एक्‍सीलरेट करना ईंधन वेस्‍ट करने का सबसे आसान तरीका है। ऐसा करके कोई भी अपने गाड़ी से मिलने वाले बढ़िया माइलेज को खराब कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडलाइट होने पर बंद कर लें इंजिन

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
जो लोग ऐसा मानते हैं कि बार-बार ब्रेकिंग के दौरान इंजिन न बंद करने से अधिक माइलेज मिलता है यह धारणा एकदम गलत है। इंजिन को बंद करके उसे पुन: शुरू करके आप ज्‍यादा ईंधन बचाते हैं, इससे साफ है कि आप रेडलाइट पर जब भी रुकें या फिर किसी और वजह से थोड़ी देर के लिए खड़ें हों इंजिन बंद कर लें। दोबारा इंजिन शुरु करने में न तो आपकी बैट्री खराब होती है और न ही गाड़ी के परफॉर्मेंस पर कोई असर पड़ता है।
विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल का करें प्रयोग

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
भारत में अभी भी बहुत से लोगों का अपने क्रूज कंट्रोल का प्रयोग करना नहीं आता। यह फीचर बहुत ही काम का है अगर आपकी कार में क्रूज कंट्रोल है तो लंबी ड्राइविंग के दौरान आप इसका प्रयोग करके अपनी कार से बेहतरीन माइलेज हासिल कर सकते हैं। एक निरंतर स्‍पीड पर गाड़ी चलाने से आप फालतू की ब्रेकिंग से बचते हैं, साथ ही तय स्‍पीड को फॉलो भी कर पाते हैं बिना अपने पैरों को दुखाए। क्रूज कंट्रोल ऑन करने का तरीका बहुत आसान है जब आपको पता हो कि अब आप दूर तक सड़क खाली है तो उस समय क्रूज जो आपके दाहिने हाथ पर इंटीकेटर शिफ्टर या फिर बाईं ओर दिए गए वाइपर कंट्रोल के नीचे लगे क्रूज कंट्रोल को दबाकर ऑन कर लें और अपनी गाड़ी को एक्सीलरेट करके अपनी स्पीड पर फिक्स करके क्रूज कंट्रोल को नीचे दबा दें। अब आपकी गाड़ी बिना एक्सीलरेट किए आगे बढ़ती रहेगी लेकिन जैसे ही आप ब्रेक पर पैर रखेंगे आपका क्रूज कंट्रोल डिस्‍इंगेज हो जाएगा।
 

80 से 100 किमीप्रघं के बीच करें ड्राइव

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
अगर आपको गाड़ी से मस्ती करनी है तो माइलेज की चिंता छोड़नी पड़ेगी लेकिन अगर आपके लिए माइलेज मायने रखता है तो ध्यान रहे कि गाड़ी के स्पीडो मीटर का कांटा कभी भी 100 के ऊपर न जाए। सबसे बढ़िया माइलेज आपको तब मिलता है जब आपकी गाड़ी 80 से 100 किमीप्रघं के बीच में ड्राइव होती है।
 

गूगल मैप की बात मानें 

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
आजकल ट्रैफिक की बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप अगर स्मार्टफोन प्रयोग करते हैं तो उस रास्ते पर चलने की कोशिश करें जहां यातायात कम हो। और यह चीज आपको गूगल मैप बता देता है। गाडी स्‍टार्ट करने से पहले जीपीएस सिस्‍टम से रूट चेक करके ट्रैफिक जाम से आसानी से बच सकते हैं और वैकल्पिक रास्‍ते से अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। इससे माइलेज भी बचेगा और समय भी।

सीट से अधिक लोगों को न ‌बिठाएं 

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
आपकी गाड़ी में जितने लोगों के बैठने की सीट दी गई है अगर आप उससे अधिक लोगों को उसमें भरेंगे तो 100 फीसदी आपकी गाड़ी का माइलेज कर जाएगा। उदाहरण के तौर पर अगर 20 किलो अधिक वजन रखेंगे तो माइलेज एक फीसदी तक कम हो जाएगा। तो अगली बार जब आप कोई रोड ट्रिप प्‍लान करें तो इसका विशेष ध्‍यान रखें आपको अच्‍छा माइलेज मिलेगा।

टायर प्रेशर रखें दुरुस्त 

If you want get good mileage read this article
कार टिप्स
नियमित तौर पर गाडी की सर्विस और टायर में एयर प्रेशर का ध्‍यान रखकर भी आप अपनी कार से बढिया माइलेज हासिल कर सकते हैं। अधिकतर लोग बढ़िया माइलेज देने वाली कार खरीदना पसंद करते हैं लेकिन आप मानकर चलिए कि आप अपनी ड्राइविंग आदत में बदलाव करके अपनी कार को बढ़िया माइलेज देने वाली कार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed