शेवरले ने लांच की नई एमपीवी कार 'इंजॉय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स ने अपनी पहली एमपीवी कार शेवरले इंजॉय को भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में पेश किया गया है।
नई कार के आने से एमपीवी सेग्मेंट की कारों में कंप्टीशन और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इंजॉय के बेस वेरिएंट की कीमत 5.49 लाख रुपये है। इंजॉय को कुल 6 वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है।
पेट्रोल और डीजल इंजन में इंजॉय के LS, LT और LTZ वेरिएंट हैं। पेट्रोल वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से 6.99 लाख रुपये के बीच है।
जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 6.69 लाख रुपये से 7.99 लाख रुपये के बीच है। इंजॉय में 7 सीटर और 8 सीटर दो वर्जन है। 7 सीटर इंजॉय में 4 पायलट सीट और 8 सीटर इंजॉय में 2 पायलट सीट है।
नई एमपीवी कार टोयोटा की इनोवा, महिंद्रा जायलो और निसान इवालिया से छोटी है, लेकिन यह साइज में मारुति की अर्टिगा से बड़ी है। लुक के मामले में इंजॉय मारुति अर्टिगा से पीछे है।
कंपनी ने इसको दमदार फीचर्स जैसे एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), ड्युल फ्रंट एयरबैग, एयर कंडीशनर, ड्राइव सीट एडजस्टर और स्टीरियो के साथ पेश किया है।
हालांकि इनमें से कुछ फीचर्स इंजॉय के टॉप वेरिएंट में ही दिए गए हैं। कार को छह आकर्षक रंगों में उतारा गया है।
इंजॉय में 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन और 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन है। कंपनी के मुताबिक डीजल इंजन वाली कार की 77bhp और पेट्रोल वर्जन की 103bhp क्षमता है।
नई एमपीवी कार में 5 मैन्युअल गियरबॉक्स है। माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि इंजॉय पेट्रोल 13.7 किमी प्रति लीटर और इंजॉय डीजल 18.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।