फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Airbus Is Working On An Autonomous Flying Taxi Service

टैक्सी को लगेंगे पंख, उड़कर पहुंच जाएं अपनी मंजिल पर

Wed, 07 Sep 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 07 Sep 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Airbus Is Working On An Autonomous Flying Taxi Service

आप दुनिया के किसी भी शहर में हों ट्रैफिक जाम का सामना तो करते ही होंगे। शहरों में बेतरतीब बढ़ते ट्रैफिक के कारण ‌कुछ मिनटों की दूरी घंटों में तय होती है। जाम में फंसने के बाद अहसास होता है कि काश! हमारे वाहन को पंख लग जाएं, और उड़कर जल्दी से अपनी मंजिल पर पहुंच जाएं। आपका यह सपना पूरा होने जा रहा है।

विज्ञापन


एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी एयरबस जल्द ही हवा में उड़ने वाली टैक्सियां चलाने जा रही है। कंपनी का यह प्लान शहरों में बढ़ते ट्रैफिक से निजात दिलाएगा। यानी अब ट्रैफिक जाम को लेकर अब चिंता करने की बात नहीं है। जल्द ही शहरों में उड़ने वाली टैक्सियां चलेंगी।
विज्ञापन


कार के आकार की ये हवाई टैक्सियां आपको जाम से निजात दिलाएंगी। इन एयर टैक्सी की सबसे खास बात यह होगी कि यह बिना ड्राइवर यानी सेल्फ फ्लाइड टैक्सी होंगी। इन एयर टैक्सियों को आप उबर, ओला, मेरू या सवारी कैब की तरह अपने स्मार्टफोन से बुक करा के अपने शहर में कहीं भी मंगा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है हवाई टैक्सी

Airbus Is Working On An Autonomous Flying Taxi Service

कार के आकार का यह वाहन उड़ने में सक्षम होगा, जिसमें एक बार में चार से पांच लोग सवार हो सकेंगे। एयरबस कंपनी के एग्जीक्यूटिव रोडिन ल्यासोफ के मुताबिक, कंपनी की योजना है कि शुरुआत में यह हवाई टैक्सी पायलट के साथ उड़ान भरेगी। फिर जब संबंधित शहर की अथोरिटी इसे सेल्फ फ्लाइंग मोड पर शुरू किया जाएगा।

आने वाले सालों में लोग बढ़ते ट्रैफिक के चलते शेयरिंग व्हिकल का महत्व समझ जाएंगे और यह उड़न टैक्सी भी अपनी उपयोगिता बढ़ाने के लिए बतौर शेयरिंग व्हिकल काम करेगी। उड़न टैक्सी कोई कोरा सपना नहीं है, अगले साल ही इसका ट्रायल शुरू होने जा रहा है। कंपनी को उम्मीद है कि वह इस उड़न टैक्सी का ट्रायल अगले साल 2017 में यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर कैंपस में शुरू कर देगी।

उड़ेगी कैसे
सड़क पर चलने और उड़ान भरने वाली इस कार में कई तरह की बैटरी, मोटर, विमान तकनीक समेत आरामदायक सफर की अत्याधुनिक तकनीक को एकसाथ समाहित किया जाएगा।

किफायती होगी

Airbus Is Working On An Autonomous Flying Taxi Service
एक अध्ययन की मानें, तो 2030 तक दुनिया की 60 फीसदी आबादी शहरों में रहेगी। अभी दुनिया की 35 से 40 फीसदी आबादी ही शहरों में रहती है, तो ट्रैफिक के हालात इस कदर हैं। जब यह 60 फीसदी आ‌बादी शहरों में आ जाएगी, तो भविष्य में टैफिक के हालात का आप अंदाजा लगा सकते हैं। ऐसे जब सड़क पर चलने की जगह नहीं बचेगी, तो शहरों की परिवहन प्रणाली को नए विकल्प तलाशने होंगे।

लोकल परिवहन के लिए एयर टैक्सी इसकी आस बढ़ाता है। रोडिन के मुताबिक अगले दस सालों में कार का हवा में उड़ना एक साधारण बात होगी, नए तरह की यह परिवहन प्रणाली दुनिया के लिए एक क्रांति साबित होगी। 

अगर आप सोच रहे हैं कि उड़ने वाली यह टैक्सी सिर्फ अमीर लोगों का विकल्प बनेगी, तो एयरबस के इस बयान को भी देख लें।  कंपनी के अनुसार, इस उड़ने वाली टैक्सी की लागत सड़क पर चलने वाली आम टैक्सी जितनी ही होगी। इसके सबके साथ यह गंतव्य पर जल्दी पहुंचाने वाली, इको-फ्रेंडली और सुगम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed