यूरोप की इस लोकप्रिय कार का भारत में शुरू हुआ प्रोडक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोपियन कार निर्माता कंपनी फोक्सवैगन जल्द ही भारत में बहुप्रतीक्षित एसयूपी टिगुआन को लॉन्च करने जा रही है। बुधवार को कंपनी ने इस बात का एेलान किया कि फोक्सवैगन जल्द ही अपनी प्रीमियम एसयूपी टिगुआन का निर्माण शुरू करने जा रही है।
कंपनी इस कार का निर्माण महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित प्लान में शुरू करेगी। टिगुआन को पहली बार 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। कंपनी ने इस साल कार के निर्माण की घोषणा कर दी है। फोक्सवैगन का कहना है कि भारत में बढ़ते हुए एसयूवी सेगमेंट को देखते हुए, हम अपने आप को इस सेगमेंट का लैंडमार्क बनाना चाहते हैं।
जानें क्यों है ये कार खास
भारतीय फोक्सवैगन के निदेशक माइकल मेयर का कहना है कि हमें इस बात की बहुत खुशी है कि हम भारतीय बाजार में इस कार को उतारने जा रहे हैं। कंपनी ने इस सेगमेंट की मांग को देखते हुए इस कार को बाजार में उतारने का फैसला किया है। फोक्सवैगन की यह कार विश्व भर में धूम मचाने के बाद भारतीय बाजार में आ रही है।
फोक्सवैगन की टिगुआन में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है। कंपनी इस कार में 7 स्पीड डीएसजी वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया है। टिगुआन एक प्रीमियम एसयूवी है जिसे स्पोर्टी लुक के साथ विकसित किया गया है। फोक्सवैगन की इस कार को यूरोप समेत दुनिया के कई देशों में काफी पसंद किया गया है।