फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Sachin tendulkar introduced new BMW 5 series in Indian market

भारत में लॉन्च हुई बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, जानें खूबियां

Fri, 30 Jun 2017 11:31 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Sachin tendulkar introduced new BMW 5 series in Indian market
- फोटो : Amar Ujala

दुनिया भर में अपनी प्रीमियम कारों के लिए मशहूर बीएमडब्‍ल्यू ने नई भारतीय बाजार में नई बीएमडब्‍ल्यू 5 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस कार को बीएमडब्‍ल्यू ने मुंबई में लॉन्च किया। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर व क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उपस्थित रहे। बीएमडब्‍ल्यू कारों को पसंद करने वाले सचिन इस नई गाड़ी को खुद चलाकर स्टेज पर लाए। इस नई गाड़ी की डिलीवरी बीएमडब्‍ल्यू 1 जुलाई के बाद शुरू करेगी क्योंकि तब देश में एक टैक्स यानी जीएसटी अस्तित्व में जा जाएगा। डीजल व पेट्रोल मॉडलों में उपलब्‍ध इस कार के शुरुआती मॉडल 530 आई स्पोर्टलाइन की कीमत 49 .90 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 

विज्ञापन


5 सीरीज की यह सातवीं पीढ़ी है जिसे कंपनी ने भारतीय बाजार में उतारा है। इसमें लगा 1995 सीसी का पेट्रोल इंजन 190 एचपी की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क पैदा करता है जबकि 2993 सीसी का डीजल इंजन 265 एचपी की शक्ति उत्पन्न करता है। ढेर सारे फीचर्स से लैश ये कार रिमोट के जरिए पार्क की जा सकती है। रिमोट कंट्रोल पार्किंग बीएमडब्‍ल्यू का एक शानदार फीचर है इससे आप आसानी से बाहर निकलकर बिना किसी दिक्कत के बस खेल-खेल में पार्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके लॉन्चिंग अवसर पर बीएमडब्‍ल्यू इंडिया ग्रुप प्रेसीडेंट विक्रम पहवा ने बताया कि, "यह एक शानदार कार है जो हमारे ग्राहकों की उस उम्मीद पर खरा उतरती है जिसकी वो चाहत रखते हैं। हमारी नई 5 सीरीज में सुंदर व डायनैमिक डिजाइन का समावेश है, यह दिखने में जितनी आकर्षक है उतना ही अच्छा इसका परफॉर्मेंस है। हमारी इस गाड़ी में स्पोर्ट व लग्जरी का बेहतरीन समावेश है। " 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएमडब्‍ल्यू 530 आई स्पोर्ट लाइन की कीमत 49.90 लाख रुपये, 520 डी स्पोर्ट लाइन 49.90 लाख, 520 डी लग्जरी लाइन 53.60 लाख, व टॉप वेरिएंट 530 डी स्पोर्ट लाइन की कीमत 61.30 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed