फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Mahindra upcoming 1.6 ltr diesel engine will introduced soon

इस दमदार इंजन के साथ बाजार में तहलका मचाने आ रही है महिंद्रा

Fri, 07 Apr 2017 02:01 PM IST
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 07 Apr 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Mahindra upcoming 1.6 ltr diesel engine will introduced soon
mahindra

भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने नए वाहनों को नए इंजन के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस दिशा में काम करते हुए कंपनी अपने mFalcon रेंज के इंजन के नए इंजन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन


इस श्रेणी का नया साथी 1.6 लीटर का चार सिलेंडर वाला डीजल इंजन है। इसे सांगयोंग और कंपनी की कोरियन फर्म ने मिलकर विकसित किया है। महिंद्रा की गाड़ियों में mFalcon परिवार के कई इंजन का इस्तेमाल हुआ है। पेट्रोल से लेकर डीजल इंजन तक इस परिवार के सदस्य रहे हैं।
विज्ञापन


mFalcon परिवार में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन पहले से मौजूद है। कंपनी ने इस श्रेणी में 1.6 लीटर का चार सिलेंडर वाला इंजन भी जोड़ लिया। साथ ही खबरें है कि कंपनी एक और इंजन को विकसित करने में लगी है, ये एक 1.5 लीटर का इंजन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें महिंद्रा की आने वाली दमदार कार के बारे में

Mahindra upcoming 1.6 ltr diesel engine will introduced soon
kuv100

भारत में इस परिवार का एक इंजन पहले से ही मौजूद है। महिंद्रा ने केयूवी100 में 1.2 लीटर का mFalcon इंजन का इस्तेमाल किया है। वहीं परिवार का नया सदस्य 1.6 लीटर का इंजन पहली बार महिंद्रा की आने वाली एमपीवी महिंद्रा यू 321 में नजर आएगा।

ये इंजन 130 हॉर्सपावर की शक्ति उत्पन्न करता है। इसके बाद इस इंजन का इस्तेमाल आने वाली क्रॉसओवर एस201 में भी होगा, यह कार सांगयोंग की टिवोली के प्लेटफॉर्म पर बनाई जा रही है। महिंद्रा की एमपीवी यू321 को कंपनी की उतर अमेरिकी टेक्निकल सेंटर द्वारा विकसित की गई है। कंपनी इस कार की टेस्टिंग कर रही है। चेन्नई और आपसाप के इलाके से कार की टेस्टिंग की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

वहीं कंपनी की क्रॉस ओवर कार एस201 अगले साल तक भारत में लॉन्च हो सकती है। इस कार का निर्माण सांगयोंग की एसयूवी टिवोली के प्लेटफॉर्म पर हो रहा है। सांगयोंग की ये कार विदेशी बाजार में बेची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed