{"_id":"58d3addc4f1c1b771d1a189a","slug":"lohia-auto-will-target-500-crore-in-revenue-by-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"2020 तक 500 करोड़ की कंपनी बनेगी लोहिया ऑटो","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
2020 तक 500 करोड़ की कंपनी बनेगी लोहिया ऑटो
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 27 Mar 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ रहे ई-रिक्शा कारोबार को देखते हुए, ई-रिक्शा निर्माता कंपनी लोहिया ने 2020 तक अपना कारोबार बढ़ाकर 500 करोड़ का करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने भारत के कई राज्यों में ई-रिक्शा का अच्छा खासा कारोबार स्थापित कर लिया है। लोहिया ऑटो अब थ्री-व्हीलर के डीजल सेंगमेंट में भी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
नोएडा स्थित लोहिया ऑटो के सीईओ आयुष लोहिया का कहना है कि हमें उम्मीद है कि हमारा कारोबार हर साल तीन गुना तेजी से बढ़ेगा। कंपनी को अभी बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। विभिन्न वाहनों की बिक्री में रह महीने बढ़त आ रही है।
विज्ञापन
साथ ही आयुष लोहिया ने कहा कि लोहिया ऑटो के इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही डीजल वाहनों की बिक्री में भी बढ़त नजर आ रही है। कंपनी आने वाले समय में डीजल थ्री-व्हीलर को उत्पादन और बढ़ाएगी। लोहिया ने बताया कि 2017 के कंपनी के हालात तेजी से बदल रहे हैं। अगले एक साल में लोहिया ऑटो अपनी उत्पादन क्षमता 40 हजार यूनिट प्रति वर्ष करने जा रहा है।
विज्ञापन
लोहिया का कहना है कि अब ज्यादातर राज्य ई-रिक्शा को भी नियमीत कर रहे हैं। ऐसे में हमारे लिए नए बाजार का निर्माण हो रहा है। जैसे जैसे नए राज्यों में ई-रिक्शा को अनुमति मिलती जाएगी, हम अपने निर्माण यूनिट का विस्तार करते जाएंगे। उम्मीद है कि एक बार 15 से 20 राज्यों में ई-रिक्शा को बिक्री शुरू हो जाएगी तो कंपनी की बिक्री तेजी से बढेगी।