फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hyundai new sub compact kona teaser released

ऐसी होगी ह्युंडई की नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी

Fri, 09 Jun 2017 12:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
hyundai new sub compact kona teaser released

पिछले महीने ह्युंडई ने अपनी नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी 'कोना' का पहला लुक जारी किया था। कंपनी इस कार को जल्द ही लॉन्च करेगी। ह्युंडई की यह कार कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कंपनी ने कार से जुड़ी कुछ तस्वीरें और जानकारी जारी की है। कोना ह्युंडई की प्रीमियम कार है जो भारत में भी लॉन्च होगी। कोना का बाजार में मारुति सुजुकी की ब्रेजा और फोर्ड की इको स्पोर्ट से सीधा मुकाबला होगा। 

विज्ञापन


ह्युंडई की कोना को कई बार यूरोप में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कार का डिजाइन एक क्रॉसओवर की तरह है जो कई एक्सटीरियर फीचर के साथ आती है। इसमें आपको फुल एलईडी हेडलैंप मिलता है, जो डेटाइम लैंप के साथ आती है। कार के फ्रंट में आपको ह्युंडई का डिजाइंड ग्रिल और कंपनी का लोगो मिलता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा आपको नई गाड़ी में बोल्ड कैरेक्टर लाइन, फ्लैरेड व्हील आर्क, रूफ रेल जैसे फीचर भी मिलेंगे। वहीं कार के रियर लुक की बात करें तो आपको छोटा माउंटेड स्पॉयलर और स्लिम एलईडी टेल लैंप मिलता सकता है। इसके साथ कार में एलॉय व्हील और डुअल टोन्ड रियर व्यू मिरर विथ टर्न सिग्नल लाइट भी होगा। हालांकि कार के कैबिन के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्युंडई कोना में 1 लीटर और 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.6 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। कंपनी ने कार में उसी इंजन का इस्तेमाल किया है, जो हाल में लॉन्च हुई आई30 में है। हालांकि आई30 भारत में लॉन्च नहीं हुई यह केवल यूरोप में उपलब्ध है। कोना में आपको मैन्यूअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा। कार 10 लाख रुपये की कीमत में लॉन्च होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed