फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Government Made FASTag installation mandatory in cars sold from December 1

1 दिसंबर से हर नई कार में होगी फास्टैग डिवाइस, अकाउंट से कटेगा टोल टैक्स

Fri, 03 Nov 2017 12:38 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 03 Nov 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Government Made FASTag installation mandatory in cars sold from December 1
FASTag
नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। 1 दिसबंर से हर नई कार में FASTag नाम की डिवाइस लगी मिलेगी। FASTag एक रिचार्जेबल कार्ड है जिसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कार की विंडस्क्रीन पर लगने वाले इस कार्ड का इस्तेमाल टोल टैक्स भरने में होगा। यानी आपको अब कैश या कार्ड से पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। FASTag के जरिए टोल टैक्स का पेमेंट ऑटोमैटिकली हो जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें: एलॉय व्हील या स्पोक व्हील? जानिए आपकी बाइक के लिए क्या होता है बेहतर
विज्ञापन


हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने गुरुवार को 1 दिसंबर से हर नई कार में इस डिवाइस को लगाना अनिवार्य कर दिया है। यह काम कार निर्माता कंपनी या अधिकृत डीलर्स को करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Government Made FASTag installation mandatory in cars sold from December 1
FASTag
इस टैग के जरिए टोल बूथ पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। वाहन के मालिक को यह FASTag प्रीपेड अकाउंट से लिंक कराना होगा। वर्तमान कार चालक भी इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह कार्ड उन्हें चुनिंदा बैंक या टोल बूथ से खरीदकर कार की विंडस्क्रीन पर लगाना होगा। 

सरकार ने यह फैसला अपनी इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन योजना के तहत लिया है। वर्तमान में देशभर में स्थित सभी 370 टोल प्लाजा पर कम से कम एक लेन ऐसी होगी जो FASTag वाले वाहनों के लिए होगी। धीरे-धीरे यह सुविधा सभी लेन में दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed