फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   book tata tigor in just 5000 rupees, it will launch o-n 29th march

सिर्फ पांच हजार रुपये में बुक कराएं टाटा टिगोर

Mon, 20 Mar 2017 09:54 PM IST
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
book tata tigor in just 5000 rupees, it will launch o-n 29th march
टाटा टिगोर - फोटो : Tata Motors

टाटा मोटर्स ने इस साल की अपनी बहुप्रतीक्षित कॉपैक्ट सेडान टाटा टिगोर की बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने टिगोर की बुकिंग महज पांच रुपये से शुरू की है। टाटा कि किसी भी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। इतने कम अमाउंट को लेकर बुकिंग शुरू करके टाटा ने अन्य कार कंपनियों को चौंका दिया है। टियागो पर आधारित यह कार एक सेडान है जिसे हाल ही में टाटा मोटर्स ने जिनेवा मोटर शो में प्रदर्शित किया था। इस कार की डिजाइन काफी आकर्षक व युवाओं को लुभाने वाली है।  

विज्ञापन


इसकी जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स के पैसेंजर्स वेहिकल बिजनेस युनिट के प्रेसीडेंट मयंक पारीक ने बताया कि हमें टिगोर को लेकर बाजार से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। हम आशा करते हैं कि इसकी स्टाइल व डिजाइन लोगों को पसंद आएगी। 
विज्ञापन


टिगोर को कंपनी डीजल व पेट्रोल दोनों ही विकल्पों में पेश कर रही है जिसमें 1.2 लीअर रेवोट्रॉन पेट्रोल व रेवोटॉर्क 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल है। इसका पेट्रोल इंजन 85 बीएचपी की शक्ति व 114 एनएम का टॉर्क देता है जबकि डीजल इंजन 70 पीएस की शक्ति व 140 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इन दोनों ही इंजनों में ईको और सिटी का विकल्प दिया गया है जिसका प्रयोग करके गाड़ी से अच्छा माइलेज हासिल किया जा सकता है। टाटा मोटर्स इस कार को 29 मार्च को बाजार में पेश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed