{"_id":"58982c724f1c1b88523783eb","slug":"2017-hyundai-grand-i10-launched-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हुंडई ग्रैंड आई 10 का फेसलिफ्ट 4.58 लाख में लॉन्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हुंडई ग्रैंड आई 10 का फेसलिफ्ट 4.58 लाख में लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
हुंडई ग्रैंड आई 10 का फेसलिफ्ट
- फोटो : Hyundai India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुंडई इंडिया ने अपने तरोताजा आई 10 को पिछले साल दिखाया था जो कि काफी आकर्षक दिख रही थी। कंपनी ने चुपचाप तरीके से इस फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। फेसलिफ्टेड हुंडई ग्रैंड आई10 पेट्रोल की कीमत 4.58 लाख से 6.40 लाख रुपये पेट्रोल, डीजल की कीमत 5.68 लाख से 7.33 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली रखी गई है। सबसे अच्छी बात ये है कि अब इसका बेस मॉडल पहले के मुकाबले 30 हजार रुपये तक सस्ता हो गया है। अगर वहीं इसकी तुलना हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी इग्निस से करें तो यह एक दूसरे को काफी करीब से प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। इग्निस की कीमत 4.59 से 7.8 लाख रुपये है।
विज्ञापन
हुंडई ग्रैंड आई 10 का फेसलिफ्ट
- फोटो : Hyundai India
इसमें 1.2 लीटर डीजल इंजिन दिया गया है। इसका इंजिन 73 पीएस की शक्ति देता है तथा यह ज्यादा माइलेज भी प्रदान करता है। यह पांच स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स में उपलब्ध है। जबकि पेट्रोल 1.2 लीटर इंजिन में ऑटोमेटिक और मैग्ना स्पोर्टज का विकल्प है। इसका पेट्रोल इंजिन 85 पीएस की शक्ति देता है। ये दोनों ही इंजिन यूरो चार के मानकों पर तैयार किए गए हैं। हुंडई ने अपनी इस कार पर 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई
- फोटो : Hyundai India
इसके केबिन लेआऊट की बात करें तो यह पुरानी कार से काफी मिलता जुलता है। इसका इंफोटेनमेंट सिस्टम अब ज्यादा एडवांस है। 7 इंच का टचस्क्रीन एपल कार प्ले के साथ दिया गया है साथ में मिरर लिंक और एंड्रायड ऑटो न्यू ग्रैंड आई10 में पहली बार दिया गया है। पुराने मॉडल की तरह इसमें भी नेवीगेशन दिया गया है जिसमें 1 जीबी का म्युजिक स्टोरेज भी उपलब्ध है।
इसमें पार्किंग सेंसर भी मौजूद हैं। अन्य फीचर्स की बात करें इस कार में रियर व्यू मिरर, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल मिरर भी इसके पैकेज में उपलब्ध है। ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड है जबकि एबीएस आपको सिर्फ टॉप मॉडल में ही मिलेगा।
इसमें पार्किंग सेंसर भी मौजूद हैं। अन्य फीचर्स की बात करें इस कार में रियर व्यू मिरर, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल मिरर भी इसके पैकेज में उपलब्ध है। ड्राइवर एयरबैग स्टैंडर्ड है जबकि एबीएस आपको सिर्फ टॉप मॉडल में ही मिलेगा।