फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vaastu tips for money plants

जानें क्यों मनी प्लांट की पत्तियों का जमीन पर गिरना होता है अशुभ

Thu, 30 Mar 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Thu, 30 Mar 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
vaastu tips for money plants
मनी प्लांट

माना जाता है कि घर में मनी प्लांट रखने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इसीलिए अधिकतर घरों में इस प्लांट को लगाया भी जाता है। मनी प्लांट को लोग घर के अंदर लगाना पसंद करते हैं, लेकिन इसकी अच्छी ग्रोथ के कारण इसे घर के बाहर भी लगा दिया जाता है। 

विज्ञापन


अगर आप भी घर में धन वृद्धि के लिए मनी प्लांट रखने की सोच रहे हैं या घर में यह प्लांट रखते हैं तो आपको इसकी खास देखभाल करनी भी जरूरी हैं। इसे गलत दिशा या सही देखभाल ना मिलने के कारण मनी प्लांट का प्रभाव घर में विपरीत भी हो सकता है।
विज्ञापन


जानें मनी प्लांट से जुड़ें वास्तु, जो आपको इसके विपरीत प्रभाव से बचाने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगा।

vaastu tips for money plants
मनी प्लांट को कभी भी बाहर ना लगाएं

- मनी प्लांट को घर में कभी भी इधर उधर ना रखें। अगर आप इसे सही दिशा में रखेंगे तो ही यह फलदायक होगा। ध्यान रहें कि मनी प्लांट को नॉर्थ ईस्ट दिशा में ना रखा हो। माना जाता है अगर मनी प्लांट को इस दिशा में रखा जाता है तो वह धन में वृद्धि ना करवाकर नुकसान ही करवाएगा। यही नहीं गलत दिशा में मनी प्लांट रखने से घर में रह रहे सदस्यों की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ता हैं।

- कई बार मनी प्लांट सही से नहीं बढ़ पाता है, जिस कारण उसे उखाड़ कर फेंक देते है, जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है। अगर मनी प्लांट सही से नहीं बढ़ रहा है तो इसे उपर से काट लें और इसे जड़ से उखाड़ने से बचें। 

- अब तक आपने शायद मनी प्लांट की पत्तियों पर ध्यान नहीं दिया होगा तो अब देना शुरू कर दें। जो पत्ती खराब हो रही है उसे पहले ही वहां से हटा दें। मनी प्लांट की पत्तियों का जमीन पर गिरना अशुभ संकेत माना जाता हैं। 

विज्ञापन

vaastu tips for money plants
मनी प्लांट को रोज पानी दें। 

- अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां सूख गई है तो आज से ही अपने इस प्लांट की ओर ध्यान देना शुरू कर दें। इस प्लांट की पत्तियों का सूख अशुभ संकेत हैं और माना जाता है कि ये घर की आर्थिक तंगी की ओर संकेत करती हैं। इसीलिए मनी प्लांट को रोज पानी दें। 

- अगर आप मनी प्लांट को बाहर लगा रहे है तो इसे बिल्कुल कवर करके ही लगाएं।

- अब अधिकतर लोग अपने गार्डन में भी मनी प्लांट को लगाने लग गए हैं, जो अशुभ माना जाता है। मनी प्लांट को कभी भी बाहर ना लगाएं, इसे हमेशा भी घर के अंदर लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed