फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G7: जेलेंस्की ने जी-7 देशों से मांगा समर्थन, कहा-लोकतंत्र, स्वतंत्रता का हो सम्मान

Mon, 22 May 2023 07:13 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हिरोशिमा

सार

जेलेंस्की ने जी-7 शिखर सम्मेलन के विशेष सत्र को संबोधित करने के अलावा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वैश्विक नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की और मौजूदा यूक्रेन संकट पर चर्चा की।
विज्ञापन
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि सभी साझेदारों ने सहयोग का एक स्तर हासिल किया है, जो यह सुनिश्चित करता है कि लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय कानून व स्वतंत्रता सम्माननीय है। हालांकि, इससे ज्यादा की जरूरत है। लोकतंत्र व स्वतंत्रता का पूरा सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने जी-7 शिखर सम्मेलन के विशेष सत्र को संबोधित करने के अलावा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वैश्विक नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की और मौजूदा यूक्रेन संकट पर चर्चा की। जेलेंस्की ने ट्वीट किया, हमारे मूल्यों को नजरअंदाज व अपमानित करने के प्रयास हुए, लेकिन ऐसा करना अब असंभव है। अब हमारी शक्ति बढ़ रही है। जो भी लोकतांत्रिक देश के खिलाफ आक्रामकता बढ़ाता है, वह प्रतिक्रिया से भी रू-ब-रू होता है। और हम सभी जितना एकसाथ काम करेंगे, उतनी ही इस बात की आशंका कम हो जाएगी कि दुनिया का कोई दूसरा देश रूस का रास्ता चुनेगा। लेकिन क्या यह काफी है? लोकतंत्र को और सहयोग चाहिए। मुझे लगता है कि हमें लोकतंत्र के स्पष्ट नेतृत्व की जरूरत है। यह मुख्य चीज है, जिसे हम आपसी सहयोग से उपलब्ध कराते हैं। 

बाइडन ने यूक्रेन के लिए 37.5 करोड़ डॉलर के रक्षा सहयोग का किया एलान
जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन के लिए 37.5 करोड़ डॉलर के रक्षा पैकेज का एलान किया। साथ ही कहा कि अमेरिका गोला-बारूद व बख्तरबंद वाहन उपलब्ध कराएगा। इससे पहले अमेरिका यह एलान कर चुका है कि वह यूक्रेन को अपने अत्याधुनिक एफ-16 लड़ाकू विमान का प्रशिक्षण देगा। उधर, रूस ने पश्चिमी देशों को चेताया है कि अगर उन्होंने यूक्रेन को एफ-16 विमान दिए, तो अंजाम भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन


पुतिन ने किया बाखमुत पर जीत का दावा, जेलेंस्की का इन्कार
मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को पूर्वी यूक्रेन के बाखमुत शहर पर जीत का दावा करते हुए अपनी सेना व वैगनर बल को बधाई दी। पुतिन ने बाखमुत पर रूसी कब्जे को शहर की मुक्ति करार दिया। क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में पुतिन ने कहा कि 15 महीने लंबे युद्ध में रूस की जीत की शुरुआत हो चुकी है। उधर, जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रहे जेलेंस्की से जब पत्रकारों ने बाखमुत पर रूसी जीत के दावे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अबतक उस पर कब्जा नहीं हुआ है।

कनाडा व ब्रिटेन ने दिया मदद का भरोसा
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडू ने कहा, उनका देश यूक्रेन का समर्थन करता रहेगा। ब्रिटिश पीएम सुनक ने कहा कि उनका देश यूक्रेनी पायलटों का प्रशिक्षण शुरू कर देगा।

जेलेंस्की की मौजूदगी शांति स्थापित करने का मार्ग करता है प्रशस्त- मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की जी-7 शिखर सम्मेलन में मौजूदगी शांति स्थापना का मार्ग प्रशस्त करता है। मैक्रों ने ट्वीट किया, जेद्दा में अरब सम्मेलन में राष्ट्रपति जेलेंस्की का जाना और इसके बाद हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रतिभागिता शांति स्थापना का रास्ता तैयार करता है। यह हमारी कूटनीति के लिए मायने रखता है।

संयुक्त बयान आंतरिक मामलों में दखल- चीन
चीन ने जी-7 देशों के संयुक्त बयान पर राजनयिक विरोध दर्ज कराया है और उनपर बीजिंग के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया है। जी-7 देशों ने इस बयान में ताइवान, पूर्वी व दक्षिण चीन सागर में चीन की आक्रामकता को लेकर चिंता व्यक्त की है। उधर, रूस ने जी-7 शिखर सम्मेलन को रूस व चीन विरोधी इनक्यूबेटर बताया है, जहां दोनों देशों के खिलाफ योजनाएं पनप रही हैं। उसने समूह पर वैश्विक स्थिरता की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें