फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia China: ‘चीन-रूस के संबंधों का उज्ज्वल भविष्य’, जिनपिंग बोले- यूक्रेन से समझौते की इच्छा रखते हैं पुतिन

Fri, 17 May 2024 10:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

Russia China: जिनपिंग ने कहा है कि अमेरिका के विरोध के बावजूद चीन और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों की एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि पुतिन ने यूक्रेन से बातचीत के जरिए समझौता करने की इच्छा व्यक्त की है।

विज्ञापन
शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चीन यात्रा को उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने ऐतिहासिक करार दिया है। जिनपिंग ने कहा है कि अमेरिका के विरोध के बावजूद चीन और रूस के बीच रणनीतिक संबंधों की एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध को समाप्त करने और बातचीत के जरिए समझौता करने की इच्छा व्यक्त की है। जिनपिंग के अनुसार पुतिन ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत करने से कभी इनकार नहीं किया।

विज्ञापन


रूस-चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर बात
पुतिन ने चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी जारी रखने के लिए एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और जिनपिंग के साथ कई दौर की बातचीत की। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन और रूस के संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है। जिनपिंग के अनुसार चीन और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती के लिए विकास की व्यापक संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 

‘यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने पर बात’
शी जिनपिंग ने कहा कि उनके और पुतिन के बीच रूस और यूक्रेन में दो साल से अधिक समय से चल रहे युद्ध को सुलझाने के लिए बातचीत की गई। चीन ने कभी भी सार्वजनिक रूप से रूस के यूक्रेन पर आक्रमण का समर्थन नहीं किया। इससे पहले चीन और रूस की रणनीतिक साझेदारी पर अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा आपत्ति जताई गई थी। जिनपिंग ने कहा कि उनके और पुतिन के बीच मजबूत संबंध चीन के प्रति अमेरिका की बढ़ती दुश्मनी का जवाब हैं। चीन यात्रा के दौरान पुतिन ने कहा था ‘अब हमें यह समझना होगा कि हमें किसके साथ और कैसे व्यापार करना चाहिए।'
विज्ञापन


ताइवान के विदेश मंत्री ने दी चेतावनी
उधर पुतिन की चीन यात्रा पर ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू का कहना है कि रूस और चीन अपनी प्रादेशिक पहुंच को बढ़ाने के लिए एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक देशों को इसका विरोध करना चाहिए क्योंकि चीन और रूस की विस्तारवादी नीति से अन्य देशों के अधिकारों और संप्रभुता को खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें