फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: भारतीय मूल के लेखक अमिताव घोष को ब्रिटिश अकादमी पुरस्कार; भारतीय नर्स को बकाया देगी UK की कंपनी

Tue, 10 Sep 2024 08:45 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

भारतीय मूल के लेखक अमिताव घोष को मंगलवार को ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज फॉर ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग 2024 के लिए चुना गया है। घोष की 'स्मोक एंड एशेज: ओपियम्स हिडन हिस्ट्रीज' पुरस्कार के लिए पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय खिताबों के साथ दौड़ में है। कोलकाता में जन्मे और अमेरिका निवासी लेखक की न्यायाधीशों द्वारा 'इस अत्यधिक पठनीय यात्रा वृतांत, संस्मरण और इतिहास को जीवंत करने के लिए कहानी कहने के कौशल' के लिए सराहना की गई। 'स्मोक एंड एशेज: ओपियम्स हिडन हिस्ट्रीज' में अमिताव घोष ने 18वीं सदी से लेकर वर्तमान अफीम संकट और वैश्विक अफीम व्यापार के आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव का पता लगाने के लिए अपने इबिस ट्रिलॉजी उपन्यासों के लिए दशकों के अभिलेखीय शोध का सहारा लिया है। इस वर्ष के जीबीपी 25000 पुरस्कार के विजेता की घोषणा 22 अक्तूबर को लंदन में एक पुरस्कार समारोह में की जाएगी, जिसमें प्रत्येक शॉर्टलिस्ट किए गए लेखक को जीबीपी 1000 प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

पाकिस्तानी संसद के बाहर से इमरान खान समर्थक नेता गिरफ्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के शीर्ष नेताओं को इस्लामाबाद पुलिस ने सोमवार को नेशनल असेंबली सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। इनमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता बैरिस्टर गोहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और वकील शोएब शाहीन शामिल हैं। मारवत की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए, जिन्हें कथित तौर पर सबसे पहले हिरासत में लिया गया था, पीटीआई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'पीएमएलएन सरकार को एक मौजूदा एमएनए के खिलाफ इस कदम पर पूरी तरह से शर्मिंदा होना चाहिए।' पार्टी ने इसे लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया और राजधानी पुलिस पर अवैध आदेशों को पूरा करने का आरोप लगाया। पार्टी ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से इस कृत्य को रोकने का आह्वान किया।

मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा की जल्द तय होगी तारीख: मुख्य प्रवक्ता
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू जल्द भारत का आधिकारिक दौरा करेंगे। राष्ट्रपति कार्यालय की मुख्य प्रवक्ता हीना वलीद ने राष्ट्रपति की यात्रा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यात्रा की तारीख अभी तय नहीं है। इसके लिए दोनों देशों के बीच बात चल रही है। मुइज्जू की यात्रा की घोषणा तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए निलंबित किए गए दो कनिष्ठ मंत्रियों ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। चीन समर्थक माने जाने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने नौ जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। मुइज्जू ने भारत के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत के बाद अपनी पहली भारत यात्रा को मालदीव और क्षेत्र के लिए सफलता बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों से मालदीव के लोगों की समृद्धि बढ़ेगी। अगस्त में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव का दौरा किया था। 
विज्ञापन

यूके की स्वास्थ्य कंपनी भारतीय नर्स को करेगी वेतन और बकाया भुगतान
गलत तरीके से भारतीय नर्स की बर्खास्तगी के मामले में यूके के ट्रिब्यूनल ने बड़ा फैसला सुनाया है। ट्रिब्यूनल ने स्वास्थ्य सेवा कंपनी को भारतीय नर्स को बकाया भुगतान करने और हर महीने वेतन देने के लिए कहा है। किरण कुमार राठौड़ की लंदन स्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता क्लिनिका प्राइवेट हेल्थकेयर ने उनको बिना कारण बर्खास्त कर दिया था। मामले को लेकर यूके चैरिटी वर्क राइट्स सेंटर ने किरण राठौड़ की ओर से सेंट्रल लंदन एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल में मामला उठाया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने क्लिनिका प्राइवेट हेल्थकेयर को किरण कुमारा को बर्खास्तगी की तारीख से बकाया राशि 16,900.97 ग्रेट ब्रिटिश पाउंड का भुगतान 28 दिन के भीतर और मामला समाप्त होने तक हर महीने वेतन 1703 ग्रेट ब्रिटिश पाउंड वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें